अपडेटेड 12 June 2024 at 19:53 IST

कुवैत अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, पीड़ितों की तत्काल मदद के लिए विदेश राज्यमंत्री को भेजा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भीषण आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए तत्काल कुवैत के ल

कुवैत अग्निकांड में 40 भारतीयों की मौत। | Image: PTI

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भीषण आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो रहे हैं।

सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर कुवैत जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी कुवैत में मजदूरों की एक इमारत में आग लगने से 40 से अधिक लोग मारे गए जिनमें अधिकतर भारतीय हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में झुलसे लोगों की सहायता की निगरानी करने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाने के वास्ते स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए तत्काल कुवैत के लिए रवाना हो रहे हैं।’’

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 19:53 IST