अपडेटेड 23 May 2025 at 21:20 IST
कहां है दुनिया का एक ऐसा गांव? जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग, 'कुंभकरणों' की है भरमार
दुनिया में अजीबोगरीब रहस्यों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कजाकिस्तान का कलाची गांव वाकई सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है। इस गांव के लोग जब सोते हैं, तो कई-कई महीनों तक नहीं उठते। इसी वजह से इसे 'स्लीपी हॉलो' कहा जाता है। कलाची गांव के लगभग हर निवासी को यह अजीब बीमारी है, जिसमें वे अचानक गहरी नींद में चले जाते हैं और कम से कम एक महीने तक नहीं जागते।
तेज़ रफ्तार जिंदगी और लगातार भागदौड़ के बीच हमारा शरीर अकसर थक जाता है, और ऐसे में शरीर को रिचार्ज करने के लिए नींद सबसे ज़रूरी हो जाती है। आमतौर पर 6 से 8 घंटे की नींद को स्वस्थ माना जाता है, लेकिन हर किसी का नींद लेने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग समय की कीमत को समझते हुए सिर्फ 4–5 घंटे की नींद में ही दिन काट लेते हैं, वहीं कुछ लोग नींद को प्राथमिकता देते हुए 10–12 घंटे तक सोते हैं। ऐसे लोग जब देर तक और गहरी नींद लेते हैं, तो मज़ाक में उन्हें 'कुंभकर्ण' कह दिया जाता है वह पौराणिक पात्र जो 6 महीने की गहरी नींद में सोया रहता था और जिसे जगाना आसान नहीं था। नींद भले ही हर किसी की अपनी आदत हो, लेकिन यह साफ है कि शरीर और मन की सेहत के लिए यह सबसे जरूरी रिचार्जिंग प्रक्रिया है।
क्या आज के समय में भी कोई इंसान कुंभकर्ण की तरह कई-कई महीनों तक सो सकता है? सुनने में भले ही यह अविश्वसनीय लगे, लेकिन यह सच है। कजाकिस्तान में एक ऐसा गांव है जहां के लोग जब एक बार सोते हैं, तो महीनों तक उठते ही नहीं! यह कोई पौराणिक कथा नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी हकीकत है। इस गांव के लोग एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें वे एक बार सोने के बाद 15 दिन से लेकर कई महीनों तक नींद में रहते हैं। ऐसा नहीं है कि यह किसी एक व्यक्ति के साथ हो रहा हो, बल्कि गांव के कई लोग इस रहस्यमय स्थिति का शिकार हैं। वैज्ञानिक और डॉक्टर भी इस अनोखी स्थिति को लेकर हैरान हैं और इसकी गहराई से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस रहस्यपूर्ण गांव की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगती, लेकिन यह हमारे बीच मौजूद एक अनसुलझी सच्चाई है, जो कुंभकर्ण की कथा को आधुनिक यथार्थ में बदलती नजर आती है।
इस गांव के लोग कई महीनों तक सोते रहते हैं
दुनिया में अजीबोगरीब रहस्यों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कजाकिस्तान का कलाची गांव वाकई सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है। इस गांव के लोग जब सोते हैं, तो कई-कई महीनों तक नहीं उठते। इसी वजह से इसे 'स्लीपी हॉलो' कहा जाता है। कलाची गांव के लगभग हर निवासी को यह अजीब बीमारी है, जिसमें वे अचानक गहरी नींद में चले जाते हैं और कम से कम एक महीने तक नहीं जागते। और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि चाहे आप उन्हें कितना भी जोर से आवाज़ दें, धमाका करें, या तेज़ डी.जे.बजा दें उनकी नींद नहीं टूटती। यह रहस्य आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बना हुआ है। नींद की इस अनोखी अवस्था ने कलाची गांव को दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार कर दिया है।
रिसर्च में सामने आई लोगों के महीनों तक सोने की वजह
कजाकिस्तान के रहस्यमयी कलाची गांव, जिसे 'स्लीपी हॉलो' भी कहा जाता है, में लोगों के महीनों तक सोते रहने की अजीब स्थिति ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया था। अब रिसर्च में इसका कारण सामने आया है।
वैज्ञानिकों की गहन जांच और मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि इस रहस्य के पीछे गांव का प्रदूषित पानी है। गांव के पानी में कार्बन मोनो-ऑक्साइड पाई गई है, जो पास ही स्थित यूरेनियम खदान से रिसकर पानी में मिली है। इस जहरीली गैस का असर इतना तीव्र है कि गांव के लोग अचानक गहरी नींद में चले जाते हैं और फिर कई-कई महीनों तक नहीं जागते। यह स्थिति उनके लिए किसी श्राप से कम नहीं है। कलाची के लोग इस लंबी नींद से परेशान हैं। वे इसे थकान या आलस नहीं, बल्कि एक गंभीर समस्या मानते हैं। यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर चलते-चलते सो जाए, तो वह महीनों तक वहीं पड़ा रह सकता है। यह स्थिति अब गांव की सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 23 May 2025 at 21:20 IST