Iran US War: 48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पहले ही अमेरिका-इजरायल की जोरदार एयरस्ट्राइक, हमले में IRGC खुफिया प्रमुख समेत 25 की मौत से कांपा ईरान

इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान में 25 से अधिक लोगों की मौत हो घई। सोमवार को हुए इस हमले में IRGC इंटेलिजेंस चीफ समेत भी मारे गए। जवाब में ईरान ने इजरायल के हाइफा पर मिसाइल दागी, जिसमें 2 की मौत हुई।

IRGC खुफिया प्रमुख समेत 25 की मौत | Image: सांकेतिक फोटो

ईरान युद्ध रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सीजफायर कोशिशों के बीच सोमवार को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर फिर सिलसिलेवार हमले किए, जिनमें 25 से अधिक लोग मारे गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और उसके खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर मिसाइलें दागीं हैं।

तेहरान में धमाकों की गूंज सुनाई दी और राजधानी पर बमबारी के दौरान घंटों तक निचले इलाकों में उड़ते जेट विमानों की आवाजें सुनाई देती रहीं। शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर पर हुए एक हवाई हमले के बाद शहर के आजादी चौक के पास घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।

खुफिया प्रमुख की मौत

6 अप्रैल 2026 को इजरायल ने दावा किया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की हमलों में मौत हो गई है। इस बीच मध्यस्थ देश 45 दिनों के सीजफायर का प्रस्ताव लेकर आगे आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा नजदीक आती जा रही है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कैट्ज (Israel Katz) ने कहा, “रिवोल्यूशनरी गार्ड आम नागरिकों पर हमला कर रहे हैं, इसलिए हम आतंकवादियों के नेताओं को एक-एक करके खत्म कर रहे हैं। हम ईरान की स्टील और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा चुके हैं और आगे भी ईरान की राष्ट्रीय सुविधाओं को कुचलते रहेंगे।”

डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर Strait of Hormuz को नहीं खोला गया तो मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला किया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा... अगर नहीं माने तो तुम नर्क में रहोगे।”

ईरान ने किया खारिज

ईरान ने इन धमकियों को खारिज कर दिया। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर कालिबाफ ने कहा, “युद्ध अपराधों से आपको कुछ नहीं मिलेगा। असली समाधान ईरान के लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और इस खतरनाक खेल को रोकना है।”

ईरान ने जवाब में इजरायल के शहरों हाइफा पर मिसाइलें दागीं, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए। कुछ मिसाइलें खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब की ओर भी गईं, जिन्हें उनके एयर डिफेंस ने रोक लिया।

यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 से चल रहा है। अब तक ईरान में 1900 से ज्यादा, लेबनान में 1400 से ज्यादा और इजरायल में 19 लोग मारे जा चुके हैं। लेबनान में इजरायल के हमलों से 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

सीजफायर का प्रस्ताव

Strait of Hormuz दुनिया का बहुत महत्वपूर्ण तेल रूट है। ईरान इसे बंद करके रखे हुए है, जिससे तेल की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई हैं। मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किए जैसे देश 45 दिनों के सीजफायर का प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: बहुत डर गए थे Donald Trump, इजरायली टीवी पर बताई ईरान से एयरमैन के रेस्क्यू की कहानी, ऑपरेशन में इजरायल ने की थी मदद

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 14:29 IST