अपडेटेड 12 March 2026 at 22:11 IST
Iran Israel War: मुजतबा खामेनेई किस हालत में कहां हैं, अपने पहले संदेश में कैमरा के सामने क्यों नहीं आए ईरान के सर्वोच्च नेता?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहला संदेश जारी किया, लेकिन कैमरे पर नहीं दिखे। राज्य टीवी पर एंकर ने उनका संदेश पढ़ा। पिता अली खामेनेई की मौत के बाद चुने गए मोजतबा युद्ध में घायल बताए जा रहे हैं।
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने गुरुवार को अपना पहला संदेश जारी किया। खास बात ये है कि खामेनेई ने अपनी नियुक्ति के बाद अपना पहला बयान देने के लिए कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया। उनका संदेश ईरानी सरकारी टीवी पर एक एंकर द्वारा पढ़ा गया।
मुजतबा खामेनेई अपने पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जगह ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने हैं। अली खामेनेई की मौत अमेरिका-इजरायल के हमलों में हुई थी, जिसके बाद युद्ध और तेज हो गया है। मुजतबा का यह पहला सार्वजनिक संदेश है, लेकिन वे खुद दिखाई नहीं दिए।
यह संदेश मुजतबा खामेनेई के लापता होने को लेकर बने रहस्य के बीच आया है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध में घायल हो गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता ने अपनी नियुक्ति के बाद से सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
मुजतबा खामेनेई कहां हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई युद्ध के शुरुआती दिनों में हुए हमलों में घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जैसे पैर में फ्रैक्चर या इससे भी ज्यादा गंभीर स्थिति, जिसके कारण वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे। इस वजह से उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में घायल होने के बाद मुजतबा के कोमा में होने की भी कई अपुष्ट खबरें हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में मुजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है। साइप्रस में ईरानी राजदूत अलीरेजा सलारियन ने पहले दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता की मौत हो गई थी।
मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा अपने पहले संदेश में उन्होंने कहा कि खाड़ी के पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे। ईरानी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि हमें शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे।"
उनके संदेश में उन्होंने ईरानी लोगों से एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने Strait of Hormuz को दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही, जो तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर कहा कि वो अमेरिकी ठिकानों को निशाना बन रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 22:11 IST