मिडिल ईस्ट में फिर बिगड़े हालात, अमेरिकी हमलाें से बौखलाए ईरान ने किया करारा पलटवार; बहरीन से लेकर जॉर्डन तक को किया धुआं-धुआं

IRGC के ठिकानों पर अमेरिका के नए हमलों के बाद ईरान बौखला गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं।

US- Iran War | Image: AP

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान और अमेरिका लगातार एक दूसरे के ठिकानों पर हमला कर रहा है। ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के ताजा हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जवाबी कार्रवाई में और गंभीर हमला होगा।

मंगलवार को ईरान में IRGC के ठिकानों पर अमेरिका के नए हमलों के बाद ईरान बौखला गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने मंगलवार-बुधवार की रात जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। कुवैत की सेना ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा, 'ईरान की इस गलत हरकत" के बाद, जब देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के ड्रोन हमलों का मुकाबला किया, तो कुवैत में सायरन बजने लगे।'

ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर US ने दागी मिसाइल

US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया,'एक सितंबर को ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर कई हमले सफलतापूर्वक पूरे किए। US फोर्स ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हमले किए, जिनमें एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री एसेट्स और सुविधाएं, माइन बिछाने की क्षमताएं और कम्युनिकेशन साइट्स शामिल थीं।'

September 1, 2026

होर्मुज में कमर्शियल शिप पर हमले का जवाब

'ये हमले हाल ही में IRGC द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल शिपिंग और अमेरिकी सैनिकों पर किए गए हमलों की कोशिशों का जवाब था। अभी 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक पूरे मिडिल ईस्ट में तैनात हैं और वे सतर्क, घातक और कमांडर-इन-चीफ के आदेशों के अनुसार ऑपरेशन जारी रखने के लिए तैयार हैं।'

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन को बनाया निशाना

वहीं, दूसरी ओर IRGC ने एक बयान में कहा कि उसने “आक्रमणकारी को अफसोसजनक जवाब” दिया है। आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी बेस पर हमला किया। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले का भी दावा किया गया है।  

जॉर्डन ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 10 को रोक लिया। शेष तीन मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर सुनसान क्षेत्रों में गिरीं। कुवैत ने कहा कि ईरानी हमले के बाद उसकी वायु रक्षा प्रणालियां शत्रुतापूर्ण ड्रोन हमलों का जवाब दे रही हैं।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

वही, दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि किसी भी जवाबी कार्रवाई पर अमेरिका कहीं अधिक कड़ा जवाब देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर 'बड़े और शक्तिशाली' हमले कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान ईरान द्वारा होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कथित नाकाम कोशिश और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले के जवाब में किया गया।  

यह भी पढ़ें: नेपाल में जलाने के बजाय कोरोना काल की तरह लाशों को क्यों जला रही सरकार?

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 07:08 IST