ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार, अगले 48 घंटे अहम; क्या बोले बाइडन?

ईरान ने इजरायल को हमले की चेतावनी दी। अमेरिका ने भी ईरान को नसीहत दी है। हालांकि इशारा किया है कि मिडिल ईस्ट के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।

अमेरिका ने ईरान को इजरायल पर हमला करने को लेकर चेताया | Image: X/republic

Iran Israel America: ईरान ने इजरायल को हमले की धमकी दी। इसके जवाब में इजरायल ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच अमेरिका ने भी ईरान को ताकीद की है कि हमले को लेकर तत्परता न दिखाए।

मध्य पूर्व में बिगड़ते हालातों के बीच विभिन्न देशों ने एक एडवायजरी जारी की है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट जाने से बचने की सलाह दी है। ब्रिटेन, फ्रांस ने एडवायजरी में सलाह दी है कि  वो जल्द से जल्द ईरान, इजरायल, लेबनान जैसे देशों को छोड़ दें। सूत्रों ने बताया है कि ईरान से जंग के खतरे का आकलन कर रहे हैं।

अमेरिका ने चेताया

इस बीच, अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमला न करें। साथ ही खुफिया जानकारी के आधार पर कहा है कि ईरान पूरी तैयारी कर के बैठा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा'मैं इस जानकारी की डिटेल में नहीं जाना चाहता, लेकिन आशंका है कि हमला जल्द से जल्द हो सकता है।' उनसे जब पूछा गया कि उनके पास ईरान के लिए क्या संदेश है,तो जवाब में उन्होंने कहा, 'ऐसा मत करो।'

हाईअलर्ट पर अमेरिका

हाल के दिनों में इजरायल पर एक महत्वपूर्ण ईरानी जवाबी हमले के लिए अमेरिका हाई अलर्ट पर है। हाल ही में  सीरिया में ईरान के वाणिज्यिक दूतावास परिसर पर हमला हुआ था। कथित तौर पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 3 ईरानी जनरल मारे गए थे। महायुद्ध की सुगबुगाहट हर ओर है। इजरायल 24-48 घंटों के भीतर सीधे ईरानी हमला होने के हिसाब से तैयारी कर रहा है। तेहरान दक्षिणी या उत्तरी इजरायल को निशाना बना सकता है। अमेरिकी दूतावास ने भी अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे अगली सूचना तक मध्य इजरायल, जेरूसलम या बेर्शेबा से बाहर यात्रा न करें।

वहीं इजरायली सेना (आईडीएफ) ने इजरायल पर हमले के हालत में ईरान पर प्रहार करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर, भारत ने जारी की ये एडवाइजरी

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 13 April 2024 at 09:55 IST