अपडेटेड 15 March 2026 at 17:44 IST
US–Israel–Iran War : ईरान ने इजराइल पर की 7 बैलिस्टिक मिसाइल सैल्वो से बौछार, दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह ने किया रॉकेट-ड्रोन से हमला
ईरान ने इजराइल पर 7 बैलिस्टिक मिसाइल सैल्वो दागे, जिसमें नए मिसाइल भी शामिल है। दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह ने भी रॉकेट और ड्रोन हमले किए। इजराइल के एयर डिफेंस ने ज्यादातर हमलों को हवा में ही रोक दिया।
मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है, जहां ईरान और उसके सहयोगी समूह हिज्बुल्लाह ने इजराइल के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मध्यरात्रि से अब तक कम से कम 7 बैलिस्टिक मिसाइल सैल्वो इजराइल की ओर लॉन्च किए हैं। ये हमले इजराइल के अलग-अलग हिस्सों, खासकर दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों जैसे नेगेव, एइलात, तेल अवीव और अन्य शहरों को निशाना बना रहे हैं।
इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों को रोकने की कोशिश की है, लेकिन कुछ मिसाइलों के टुकड़े या क्लस्टर म्यूनिशन जमीन पर गिरे हैं, जिससे वाहनों में आग लगी, इमारतों को नुकसान पहुंचा। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने इन हमलों की पुष्टि की है और कहा है कि वे लगातार ईरान से आने वाली मिसाइलों का पता लगा रहे हैं।
इसके साथ ही, लेबनान स्थित ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह ने भी उत्तरी इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन हमले जारी रखे हैं। हिज्बुल्लाह के हमलों से उत्तरी इलाकों में सायरन बज रहे हैं और लोग बंकरों में छिप रहे हैं। ये हमलों से इजराइल पर दोहरी चुनौती बढ़ गई है।
मध्य इजराइल पर कोई घायल नहीं
ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए नए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजराइल में तत्काल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह आधी रात से अब तक का सातवां हमला है। पुलिस के अनुसार, मिसाइल में क्लस्टर बम का वॉरहेड था। शहर के बीच में हुए एक हमले में क्लस्टर बम का गोला या अन्य टुकड़े गिरे, जिससे एक अपार्टमेंट इमारत को नुकसान पहुंचा।
28 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध
यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए थे। उसके बाद से ईरान और उसके प्रॉक्सी ग्रुप्स लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। क्षेत्रीय स्तर पर खाड़ी देशों पर भी ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं। इजराइल ने ईरान और लेबनान में जवाबी हमले किए हैं, जिसमें हजारों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 17:44 IST