चेहरे पर गम, आंखें नम और शोक में झुके सिर... भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, सलमान खुर्शीद-मुफ्ती सहित चारों धर्मगुरु भी रहे मौजूद
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के नेतृत्व में गए भारतीय डेलिगेशन ने दिवंगत ईरानी नेता के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत से गए सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरु भी शामिल रहे, जिन्होंने अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक का कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जो कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में चलेगा। इस दौरान ईरान की राजधानी तेहरान सहित इराक के कर्बला में भी बड़े स्तर पर शोक सभाएं और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं, जहां भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर भारत की तरफ से भी एक हाई लेवल डेलिगेशन ईरान गया है। इसकी खास बात यह रही कि इसमें चारों प्रमुख धर्मों के गुरु पहुंचे और साथ मिलकर अयातुल्ला खामेनेई को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शुक्रवार को भारतीय डेलिगेशन ने हिस्सा लिया। इस डेलिगेशन का नेतृत्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। इसमें पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ-साथ पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद समेत हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई समुदायों के धर्मगुरु भी शामिल हुए दिवंगत नेता को आखिरी सलामी पेश की।
हसनैन ने शेयर कीं तस्वीर
सैयद अता हसनैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में विदेश राज्य मंत्री पविक्ष मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही, हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।'
मेरे लिए सम्मान की बात- महबूबा मुफ्ती
वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेहरान में होना मेरे लिए सम्मान की बात है। वे एक सम्मानित नेता थे जिन्होंने धारा के विपरीत खड़े होने का साहस किया और पीड़ितों के लिए संघर्ष किया।'
कब तक चलेगा खामेनेई का अंतिम विदाई कार्यक्रम?
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके शव को सुरक्षित रखा गया था। अब महीनों बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनकी अंतिम विदाई के लिए 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और देश में सार्वजनिक अंतिम समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें 9 जुलाई को मशहद (अयातुल्ला अली खामेनेई का गृहनगर) में दफना दिया जाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 July 2026 at 07:37 IST