अपडेटेड 8 February 2023 at 23:21 IST

भारत ने तुर्किए और सीरिया में शुरू किया 'OPERATION DOST', आंसू पोछने पहुंची NDRF

NDRF के 101 जवानों ने तुर्किए पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार ने इसे ऑपरेशन दोस्त का नाम दिया है। 

PC: MEA/ANI | Image: self

Turkey Earthquake India Rescue: तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी नुकसान पहुंचाया है। 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) अभी भी जारी है। दुनियाभर की राहत एजेंसियां मलबे से लोगों को निकालने में जुटी हैं। भारत सरकार ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। दो स्पेशल विमान C-17 ग्लोबमास्टर से NDRF के 101 जवानों ने तुर्किए पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार ने इसे ऑपरेशन दोस्त का नाम दिया है। 

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुर्किए में जारी NDRF के बचाव अभियान की तस्वीर शेयर की हैं। भारतीय वायु सेना के दो विमान तुर्की के शहर अदाना में उतरे हैं, जहां 30 बिस्तरों वाला एक आर्मी फील्ड अस्पताल है। उन्होंने लिखा, "भारतीय वायु सेना का दूसरा C-17 ग्लोबमास्टर III भारी लिफ्ट विमान तुर्किए के Şanlıurfa पहुंचा है, " उन्होंने लिखा, "चिकित्सा विशेषज्ञों का एक दल राहत प्रयासों में योगदान देगा।"

ये भी पढ़ें: भूकंप प्रभावित तुर्किये के दूर-दराज वाले क्षेत्र में 10 भारतीय फंसे, लेकिन सुरक्षित : Foreign Ministry

'जरूरत में काम आने वाला सच्चा दोस्त'

भारत की तरफ से मदद का ऐलान करने पर भारत में तुर्किए के राजदूत फिरत सुनेल ने कहा था कि भारतीय बचाव दल मैदान में हैं। उन्होंने भूकंप के कुछ घंटों के भीतर भारत से मिली सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम भी दोस्त के लिए 'दोस्त' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है।

ये भी पढ़ें: 'मौत के मलबे' में गूंजी जिंदगी की किलकारी, गर्भवती महिला ने इमारतों के ढेर में दिया नवजात को जन्म

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 February 2023 at 23:21 IST