बेलारूस ने भी की UNSC में सुधार की मांग, भारत के सुरक्षा परिषद में शामिल होने का करेगा समर्थन
भारत के बाद बेलारूस ने भी UNSC में सुधार की मांग की है। इसके अलावा बोलारूस ने सुरक्षा परिषद में भारत के शामिल होने का भी समर्थन करेगा।
भारत के बाद बेलारूस ने भी UNSC में सुधार की मांग की है। इसके अलावा बोलारूस ने सुरक्षा परिषद में भारत के शामिल होने का भी समर्थन करेगा। बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि उनका देश सुरक्षा परिषद में भारत के शामिल होने का समर्थन करेगा। एलेनिक ने बुधवार को अपनी दो-दिवसीय भारत यात्रा का समापन किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार संबंधों के विस्तार के तरीकों पर व्यापक बातचीत की थी।
विदेश मंत्री एलेनिक ने कहा, ‘‘हमने इस (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के) मुद्दे पर चर्चा की और हमारा मानना है कि यूएनएससी में सुधार होना चाहिए। इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा की जा रही है। दुनिया में बेहद नाजुक हालात को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता है।’’
UN में भारत के शामिल होने का करेंगे समर्थन: बेलारूस
उन्होंने कहा, ‘‘हम सुरक्षा परिषद में भारत को शामिल किए जाने का समर्थन करेंगे।’’ बेलारूस के विदेश मंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के बाद बेलारूस के विदेश मंत्री ने कहा कि हम एक अधिक न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था बनाने की दिशा में विचार साझा करते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों पर भी समान विचार रखते हैं। इसलिए मूल सिद्धांत समानता हैं राज्यों का और, प्रत्येक देश के हितों का संतुलन।
भारत के साथ संबंध पर क्या बोले विदेश मंत्री एलेनिक?
उन्होंने कहा कि हमने एससीओ के साथ-साथ ब्रिक्स में भी अपने सहयोग पर चर्चा की और एससीओ में पूर्ण सदस्यता के लिए हमारे आवेदन को भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत SCO में बेलारूस के प्रवेश पर ज्ञापन की पुष्टि करने वाला पहला देश था। उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री के साथ अपनी बातचीत के दौरान बलारूस की BRICS की सदस्यता पर भी चर्चा की। विदेशमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और भारत और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को 'रणनीतिक साझेदारी' स्तर तक बढ़ाने की दिशा में काम करने की पुष्टि की।
इसे भी पढ़ें: एक देश-एक चुनाव को लेकर हलचल तेज, कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी 18,626 पन्ने की रिपोर्ट
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 09:25 IST