पाकिस्तान में अब निकला साइफर केस का जिन्न! इमरान के करीबी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

पीटीआई ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए, पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

Former Pakistan MEA Shah Mahmood Qureshi (Photo- ANI) | Image: self

पाकिस्तान में इमरान खान और उनके करीबियों पर संकट के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को शाह महमूद कुरैशी के घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष कुरैशी (67) की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी उन्हें अपने मुख्यालय लेकर आई।

खबर में आगे पढ़ें...

  • पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री गिरफ्तार
  • फिर सामने आया साइफर घोटाले का जिन्न
  • आखिर क्या है साइफर घोटाला?
  • अमेरिकी साजिश ने मुझे सत्ता से बेदखल कियाः इमरान खान

पीटीआई ने ट्वीट कर दी गिरफ्तारी की जानकारी

पाकिस्तानी सियासी पार्टी पीटीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए, पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को फिर से गैर कानूनी तरीके से गिफ्तार किया गया है। इस गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज का मामला जब सामने आया तब कुरैशी विदेश मंत्री के पद पर बने थे। ‘साइफर’ केस में दक्षिण और पश्चिमी एशियाई मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री डोनाल्ड लु और पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद खान की पिछले साल हुई बातचीत सहित अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक का ब्योरा है।

हालांकि पाकिस्तान पुलिस ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है? लेकिन मौजूदा समय में एफआईए जेल में बंद पीटीआई प्रमुख खान से गायब हुए कूटनीतिक दस्तावेज के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। पूर्व पीएम इमरान खान काफी समय से इस बात का दावा कर रहे हैं कि उनके पास विदेशी साजिश के सबूत हैं जिसके तहत उन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद से हटाया गया।

क्या है साइफर घोटाला मामला? 

साइफर घोटाला मामला पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर है। इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए अपने निजी लाभ के लिए किया। वहीं इस मामले को लेकर इमरान खान लंबे समय से इस बात का आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल करने के लिए अमेरिका का हाथ है।

पीटीआई के महासचिव ने की थी गिरफ्तारी की पुष्टि

इसके पहले पीटीआई के महासचिव उमर अयूब ने कुरैशी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके नेता को संवाददाता सम्मेलन के बाद घर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। अयूब ने कहा, उम्मीद थी कि फासीवादी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के जाने के साथ अराजक शासन का खत्मा होगा, लेकिन ऐसा लगता है कि कार्यवाहक सरकार पूर्ववर्ती फासीवादी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ेंः जेल पहुंचे इमरान का जागा देश प्रेम, कहा- जरुरत पड़ी तो हजार साल भी सलाखों में रहने को तैयार

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 20 August 2023 at 14:48 IST