अपडेटेड 13 February 2026 at 23:58 IST

मोहब्बत हमेशा रहेगी... अपनी मौत के बाद भी पति हर साल Valentine Day पर भिजवाता है फूल, अमर प्रेम की कहानी

Valentine day : जॉन मेवर ने 2017 में कैंसर से दम तोड़ा, लेकिन उनकी पत्नी डायना के लिए वैलेंटाइन डे पर आज भी बुकेट और कार्ड डिलीवर होता है। जिसमें लिखा होता है- "I have but one heart and that is you."

जॉन मेवर के अमर प्रेम की कहानी | Image: AI generated images

Valentine's Day का इंतजार हर प्रेमी जोड़े को रहता है। वैसे तो प्यार की कहानियां अनगिनत हैं, जो जुदाई के दर्द से लेकर, बचपन के प्यार और निस्वार्थ समर्पण को दिखाती हैं, लेकिन यह एक बेहद दिल छू लेने वाली और रोमांटिक लव स्टोरी है, जो साबित करती है कि सच्चा प्यार मौत के बाद भी खत्म नहीं होता।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले जॉन मेवर (John Maver) पत्नी डायना को अपनी मौत के बाद भी हर वैलेंटाइन डे पर फूल भेजते हैं। डायना मावर को उनके पति जॉन से फूल मिलते हैं, जिनकी मौत अक्टूबर 2017 में हुई थी।

मौत से पहले ही जादुई प्लान 

जॉन और डायना हाईस्कूल में 16 साल की उम्र में मिले थे। दोनों ने 47 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताई। जॉन अक्टूबर 2017 में कैंसर से चल बसे, लेकिन उन्होंने अपनी मौत से पहले ही एक जादुई प्लान तैयार कर लिया था। उन्होंने फूलों की दुकान से प्री-अरेंजमेंट करवा दिया कि हर वैलेंटाइन डे पर डायना के घर पर एक खूबसूरत बुकेट और एक कार्ड डिलीवर होता रहे। कार्ड पर लिखा होता है-

"I have but one heart and that is you. You will always be my Valentine. I love you, Diana."

हर साल आते हैं फूल

जॉन की मौत के चार महीने बाद, यानी वैलेंटाइन डे 2018 से यह सिलसिला शुरू हुआ और 2025 तक रहा। हर साल 14 फरवरी को फूल पहुंच जाते हैं। उनकी बेटी मैरिली हर्ड बताती हैं-

"पापा ने किसी जादू से यह सेटअप किया है कि हर साल मॉम के दरवाजे पर फूल आते रहें। शायद मॉम की पूरी जिंदगी के लिए। जब फूल आते हैं, तो मॉम के चेहरे पर जो मुस्कान आती है, वो देखते ही बनती है। वो जानती हैं कि पापा अभी भी उनके साथ हैं।"

'प्यार हमेशा रहेगा'

जॉन और डायना हमेशा कहते थे कि "हम एक हैं और प्यार हमेशा रहेगा"। जॉन ने परिवार से कहा था कि उनकी मौत के बाद भी अनुभव तुम्हारे जरिए जीए जाएंगे। उनकी बेटी कहती हैं- “प्यार जिंदगी में भी है और मौत के बाद भी।”

ये भी पढ़ें: कैसा रहेगा 'वैलेंटाइन डे' का दिन, दूर होंगे मन-मुटाव या बढ़ेंगी दूरियां?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 23:58 IST