Saudi-Houthis Conflict: सऊदी के दो एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल से ताबड़तोड़ हमला, हूतियों ने बनाया निशाना; 3 लोग घायल
हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी अरब के नजरान और जाजान एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। इन हमलों में दोनों एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है और तीन लोग घायल हो गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
सऊदी अरब और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। हूतियों ने एक बार फिर सऊदी के सार्वजनिक सेवाओं को निशाना बनाया है। सऊदी अरब के नजरान और जाजान (जिजान) एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। ताजा हमलों में एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा है और तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मंगलवार को सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की कि हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी अरब के नजरान और जाजान (जिजान) एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। इन हमलों में दोनों एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है और तीन लोग घायल हो गए हैं। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब सऊदी समर्थित यमन की सरकारी सेना ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस अपने नियंत्रण में लेने के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है।
हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल
इस अभियान के समर्थन में सऊदी अरब ने भी हवाई हमले तेज कर दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के ताजा हमलों के जवाब में हवाईअड्डों, तेल संयंत्रों और सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया। बता दें कि यमन के करीब एक-तिहाई हिस्से पर हूतियों का कब्जा है। इन क्षेत्रों में देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी रहती है। हूतियों के पास एक लाख से अधिक लड़ाकों की फौज है, जिससे संघर्ष और जटिल होता जा रहा है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा संकट
सऊदी अरब और यमन सरकार में उसके सहयोगियों ने लाल सागर के दक्षिणी सिरे के पास हूथी-नियंत्रित इलाक़ों को वापस पाने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है, ताकि इस क्षेत्र से तेल के निर्यात में कोई रुकावट न आए। बीते दिनों सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में पैगंबर मुहम्मद की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) को बिजली सप्लाई करने वाले पावर स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ था। सऊदी ने यमन के हूती विद्रोहियों को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया था। इस हमले से मुस्लिम देश भड़क उठे थे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 October 2026 at 07:37 IST