दुबई में एमिरेट्स रोड पर भयानक दुर्घटना, मिनीबस ने ट्रक को मारी टक्कर, भारतीयों समेत 7 की मौत

दुबई की एमिरेट्स रोड पर सोमवार को मिनीबस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हुए। दुर्घटना में कई भारतीय मजदूर भी शामिल थे।

दुबई में भयानक हादसा, 7 की मौत | Image: X/DubaiPoliceHQ

Dubai Road Accident: दुबई की एमिरेट्स रोड पर सोमवार (8 जून) को एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कई भारतीय प्रवासी मजदूर भी शामिल थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टि कर दी है।

दुबई पुलिस के अनुसार, एक मिनीबस ने बीच सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण वह रुका हुआ था। पुलिस ने बताया कि बस चालक ने ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी बनाए रखने में असफल रहा, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है और 4 की हालत सामान्य है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में भारतीय मजदूर शामिल

हालांकि, खबर लिखे जाने तक मारे गए भारतीयों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास (दुबई) ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी बयान में कहा, “दुबई में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में कई भारतीय मजदूरों की मौत का समाचार सुनकर हम गहरा दुखी हैं। हमारे अधिकारी अस्पताल गए, घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात की और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सभी संभव सहायता और समर्थन प्रदान कर रहे हैं। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।”

June 8, 2026

वाणिज्य दूतावास ने मृतकों की सटीक संख्या या नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन भारतीयों के शामिल होने की पुष्टि कर दी है। दूतावास दुबई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी जरूरी मदद मुहैया करा रहा है। आपको बतादें, यूएई में भारतीय समुदाय सबसे बड़े प्रवासी समूहों में से एक है और कई लोग बसों या शेयर ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: Israel-Iran ने एक-दूसरे पर रोके हमले, लेकिन जंग अभी खत्म नहीं हुई, दोनों तरफ से सख्त बयानबाजी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 23:33 IST