Ceasefire: 'बेरूत में एयरस्ट्राइक कर हमने हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे अली यूसुफ को ढेर कर दिया', सीजफायर के बीच IDF का बड़ा दावा, भड़केगा युद्ध?

इजरायल सेना एक बयान जारी कर कहा कि उसने बेरुत पर बुधवार रात भर की गई एक स्ट्राइक में, ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के नेता के भतीजे को मार गिराया है।

हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा अली यूसुफ ढेर | Image: AP/Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद भी मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायल ने साफ कर दिया है कि  हिजबुल्लाह पर उसका एक्शन जारी रहेगा। अब इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि बुधवार को बेरूत में किए गए एक सटीक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है।

IDF के अनुसार, बेरूत के तल्लेत खयात इलाके में हिजबुल्लाह के मजबूत गढ़ दाहियेह के ठीक बाहर हर्षी को निशाना बनाया गया। IDF ने हमले का फुटेज जारी करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक बहुमंजिला इमारत को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार - इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसने बेरुत पर रात भर की गई एक स्ट्राइक में, ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह  के नेता  के भतीजे को मार गिराया है। सेना ने कहा, "IDF ने बीरुत इलाके में हमला किया और हिज़्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया।"

कौन था नईम का बाएं हाथ अली यूसुफ हर्षी

आईडीएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'अली यूसुफ हर्षी  हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का बेहद करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था। वह उनके दफ्तर का प्रबंधन करता था और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालता था।'

लेबनान पर इजरायल का बड़ा एक्शन

बता दें कि इजरायल ने बुधवार को लेबनान पर पिछले कई दिनों की तुलना में कहीं अधिक तेज और व्यापक हमले किए। इन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।  इसके साथ ही आईडीएफ ने बताया कि बुधवार रात उसने लिटानी नदी के ऊपर दो मुख्य सड़कों पर हमला किया। हिज्बुल्लाह इन रास्तों का इस्तेमाल दक्षिणी लेबनान में हथियारों, रॉकेटों और लॉन्चरों की बड़ी खेप पहुंचाने के लिए करता था।

अब देखना होगा कि इजरायल के इस कार्रवाई पर ईरान क्या प्रतिक्रिया देते है। ईरान ने पहले ही साफ कर दिया था कि सीजफायर की शर्ते लेबनान पर भी लागू होंगे। मगर IDF की इस कार्रवाई के बाद युद्ध और भड़कने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  Iran US War: सीजफायर ही बनेगा युद्ध की चिंगारी? शहबाज शरीफ तो बन गए पोपट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 15:15 IST