अपडेटेड 25 February 2026 at 13:22 IST
CM Yogi In Japan: सुबह हर्बल चाय, नाश्ते में सूप और लंच में टोफू...जापान में ये होगा CM योगी का फूड मेन्यू, जानिए डिनर में क्या हैं इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करेंगे। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भारत में जैसे सात्विक आहार लेते हैं, वैसे ही यहां भी मिल सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। बुधवार को टोक्यो एयरपोर्ट पर सीएम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। जापान की पहली आधिकारिक यात्रा पर सीएम योगी के खान-पान विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां भी अपनी नियमित दिनचर्या और खान-पान की सात्विक परंपरा को पूरी तरह बरकरार रखेंगे। जापानी शेफ को शुद्ध शाकाहारी और बिना प्याज लहसुन वाला खाना बनाने का निर्देश दिया गया है। जानते हैं CM योगी के लिए मेन्यू में क्या-क्या शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करेंगे। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भारत में जैसे सात्विक आहार लेते हैं, वैसे ही यहां भी मिल सके। भारतीय दूतावास ने उनकी डाइटरी प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा है। नाश्ते में शुद्ध शाकाहारी और पौष्टिक मेनू तैयार किया गया जाएगा, जिसमें जापानी स्टाइल का वेजिटेरियन 'मिसो सूप' को शामिल किया गया । यह सूप बिना किसी नॉन-वेज सामग्री और प्याज लहसून के बनाया जाएगा।
जापान में क्या-क्या खाएंगे CM योगी?
मुख्यमंत्री की पसंद में जापानी 'टोफू' (soybean paneer) प्रमुखता से शामिल हो सकता है। मेनू में उबली हुई ताजी सब्जियां, सोया दूध और अन्य हल्के, सात्विक व्यंजन भी होंगे। सुबह उन्होंने हर्बल चाय या गुनगुना पानी का सेवन किया। भारतीय दूतावास सीएम की पसंद का विशेष ध्यान रखा रहा है। जापानी शेफ को किए प्रकार के निर्देश दिए गए हैं। जापान में उनके ठहरने के दौरान यह खास इंतजाम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
टोक्यो में सीएम योगी का भव्य स्वागत
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान के ऑफिशियल दौरे पर टोक्यो पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। यह मुख्यमंत्री की जापान की पहली आधिकारिक यात्रा है। जिसका उद्देश्य राज्य में इन्वेस्टमेंट के मौकों और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मजबूत करना है। यह दौरा मुख्य रूप से निवेश आकर्षण, औद्योगिक सहयोग और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से है।
बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर, सेल्स मैनेजमेंट डिवीज़न/डोमेस्टिक बिजनेस के इंचार्ज शिगेकी तानाबे और उनकी टीम के साथ मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो में मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मैनेजिंग ऑफिसर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काज़ुकी शिमिज़ु और उनकी टीम के सीनियर सदस्यों के साथ मीटिंग की।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 13:22 IST