अपडेटेड 19 February 2024 at 13:31 IST
Henley Passport Index 2024 की लिस्ट जारी, भारत की रैंकिंग देख हो जाएंगे हैरान, पाकिस्तान इस नंबर पर
Henley Passport Index: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट विभिन्न देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक किया गया है।
Henley Passport Index 2024: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index) की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में विभिन्न देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक किया जाता है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि भारत किस पायदान पर है, लेकिन भारत की रैंक बताने से पहले जान लेते हैं कि इस लिस्ट में टॉप पर कौन रहा।
टॉप पर फ्रांस
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रांस के पासपोर्ट धारक 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। लिहाजा इस लिस्ट में फ्रांस का टॉप पर आना तय था। हैरानी की बात यह है कि फ्रांस के साथ-साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन ऐसे देश हैं, जो इस लिस्ट में उसके साथ टॉप पर खड़े हैं।
इस स्थान पर भारत
वहीं, बात करें हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत के स्थान की तो इस साल पिछले साल से खराब प्रदर्शन करते हुए भारत एक स्थान फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। दरअसल, भारत की रैंकिंग में आई ये गिरावट चौंका देने वाली है। क्योंकि पिछले साल जहां भारत के पासपोर्टधारी 60 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते थे वहीं, इस साल वीजा फ्री देशों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। बावजूद इसके 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट में भारत का 85वां स्थान हैरान करने वाला है।
पाकिस्तान की रैंकिंग
पाकिस्तान इस लिस्ट में 106वें स्थान पर है। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी पिछले साल से एक स्थान नीचे गिरकर 102वें स्थान पर आ गया है। इसके अलावा हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में 193 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन दूसरे स्थान पर हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 13:26 IST