Hanta Virus: कोरोना की तरह खतरनाक हो जाएगा हंता? क्रूज से आए एक और यात्री में वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप, अबतक 9 संक्रमितों की पहचान

क्रूज शिप पर हंता वायरस सामने आने और इससे हुई मौत ने WHO को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। कई देशों को अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना की तरह क्या हंता भी खतरनाक हो जाएगा? आईए जानते हैं इस बारे में...

कोरोना की तरह खतरनाक हो जाएगा हंता? क्रूज से आए एक और यात्री में वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप | Image: X

कोराना महामारी का खौफ अभी दुनिया भूल भी नहीं पाई थी कि एक और वायरस लोगों के बीच डर फैला रहा है। जी,हां हम बात कर रहे हैं हंता वायरस (Andes strain hantavirus) की। जिस तेजी से ये वायरस फैल रहा है, दुनिया के कई देशों ने अलर्ट जारी कर दिया है। क्रूज शिप पर हंता वायरस संक्रमण सामने आने के बाद और इससे हुई मौत ने WHO को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। कोरोना की तरह क्या हंता भी खतरनाक हो जाएगा? आईए जानते हैं इस बारे में...

अटलांटिक महासागर में बीते एक महीने से खतरनाक हंता वायरस से संक्रमित एक क्रूज शिप घूम रही थी, जिसमें सवार 3 लोगों की मौत हो चुकी है। क्रूज शिप पर हुए आउटब्रेक में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 3 की जान जा चुकी है। शिप में सवार करीब 150 यात्रियों में दो भारतीय भी शामिल थे। हालांकि दोनों तरह स्वस्थ और लक्षण-मुक्त हैं।

क्यों खतरनाक है हंता वायरस?

इस वायरस को लेकर डर इसलिए भी बढ़ रहा है कि क्योंकि इसकी मृत्यु दर ज्यादा है। कुछ मामलों में इसकी मृत्यु दर 35 से 50 प्रतिशत तक बताई जाती है। यानी हर दो संक्रमित लोगों में से एक की जान जाने का खतरा हो सकता है। याद दिला दें कि कोरोना की मृत्यु दर 1 परसेंट से भी कम थी। कुछ मामलों इस वायरस का मृत्यु दर 20 से 40 प्रतिशत के बीच है। इस वजह से इसे बेहद खतरनाक माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात ये है कि हंता वायरस कोविड की  तरह तेजी से हवा में फैलता नहीं है।  

कैसे फैलता है हंता वायरस ?

हंता वायरस आमतौर पर चूहों जैसे जीव के मल, मूत्र और लार के संपर्क में आने से फैलता है। एंडीज वायरस इसकी 50 से अधिक प्रजातियों में एकमात्र ऐसा वायरस है जो सीमित रूप से इंसान से इंसान में भी फैल सकता है। WHO ने वैश्विक खतरे के स्तर को "कम" बताया है, हालांकि CDC ने इसे लेवल-3 आपातकालीन प्रतिक्रिया घोषित किया।

इसके मुख्य लक्षणों में फ्लू जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द और थकान, गंभीर स्थिति में सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होना शामिल है। समय पर इलाज न मिलने से मौत भी हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल भारत में घबराने जैसी स्थिति नहीं है क्योंकि अभी तक देश में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। डॉक्टरों के मुताबिक इंसानों से इंसानों में यह संक्रमण बहुत रेयर है। यही वजह है कि WHO इसे कोविड जैसी महामारी का खतरा नहीं मान रहा है।

कोरोना की तरह फेफड़े को पहुंचाता है नुकसान

डॉक्टरों के मुताबिक अगर ये वायरस शरीर में पहुंच जाए तो यह सीधे फेफड़ों और किडनी पर हमला कर सकता है। कई मामलों में मरीज को अचानक सांस लेने में दिक्कत शुरू हो जाती है और ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर सकता है, ऐसे में सावधान रहना जरूरी है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार (8 मई) को स्पेन जा रहे  क्रूज शिप 'MV होंडियस' (MV Hondius) पर हंता वायरस (Hanta virus) फैलने की पुष्टि की थी।

WHO ने इन देशों का जारी किया अलर्ट

जहाज 1 अप्रैल 2026 को MV हॉन्डियस जहाज अर्जेंटीना के उशुआया बंदरगाह से रवाना हुआ था। इसमें 23 देशों के 86 यात्री और 61 क्रू सदस्य कुल 147 लोग सवार थे। जहाज अंटार्कटिका, साउथ जॉर्जिया द्वीप, ट्रिस्टन दा कुन्हा और सेंट हेलेना जैसे दूरदराज इलाकों की सैर कराते हुए आगे बढ़ रहा था। जहाज से 10 मई को 19 देशों के 94 यात्रियों को उतारा गया और उनकी स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई। WHO ने जिन देशों को सतर्क किया है उनमें कनाडा, जर्मनी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की और अमेरिका समेत कई देश शामिल बताए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा रद्द होने पर खान सर का फूटा गुस्सा, एजेंसी को लताड़ा- VIDEO

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 May 2026 at 23:27 IST