अपडेटेड 23 November 2025 at 08:14 IST
कैथोलिक स्कूल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 303 बच्चे-12 शिक्षक किडनैप; नाइजीरिया में मचा हड़कंप
नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी।
कैथोलिक स्कूल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 303 बच्चे-12 शिक्षक किडनैप; नाइजीरिया में मचा हड़कंप | Image:
Demo Pic- Pixabay
नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। चार दिन पहले केब्बी प्रांत के मागा शहर में इसी तरह 25 स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नूह रिबादू अमेरिका के दौरे पर हैं।
क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) के अनुसार, हमलावरों ने अगवारा स्थानीय प्रशासन के पापिरी समुदाय स्थित सेंट मैरी स्कूल में घुसकर 303 छात्र-छात्राओं और 12 शिक्षकों को अगवा कर लिया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 November 2025 at 08:14 IST