ग्रीस में एयर शो के दौरान हादसा, करतब दिखाते समय क्रैश हुआ वायुसेना का F-4 फाइटर जेट, जमीन पर गिरते ही बना आग का गोला; दो पायलटों की मौत

एथेंस के पास तनाग्रा एयर बेस पर करतब दिखाते समय ग्रीक वायु सेना का F-4 फैंटम जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में फाइटर जेट में आग लग गई और दोनों पायलटों की मौत हो गई।

ग्रीस में एयर शो के दौरान हादसा, करतब दिखाते समय क्रैश हुआ वायुसेना का F-4 फाइटर जेट | Image: AP

ग्रीस में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। राजधानी एथेंस के बाहर तनाग्रा एयर बेस पर आयोजित एयर शो के दौरान ग्रीक वायुसेना का F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। फाइटर जेट एयर शो में कलाबाजियां दिखा रहा था, तभी वह अचानक जमीन से टकरा गया। जिसके बाद विमान में आग लग गई। हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया है।

ग्रीक समाचार एजेंसी ANA और रॉयटर्स के अनुसार, यह हादसा ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। एयर शो के दौरान जेट करतब दिखा रहा था, मगर उसका संतुलन बिगड़ा और वो जमीन से टकरा गया। जमीन से टकराते ही फाइटर जेट आग का गोल बन गया। अधिकारी ने बताया कि विमान एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर दूर क्रैश हुआ।

जमीन से टकराते ही लगी आग

हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जेट के जमीन पर गिरने के बाद बड़ा आग का गुबार उठता दिख रहा है। सरकारी टीवी ERT के फुटेज में विमान क्रैश से कुछ सेकंड पहले जमीन से कुछ मीटर ऊपर दाहिनी ओर मुड़ता नजर आता है। मौके पर मौजूद दर्शकों ने बताया कि एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी ही थी कि अचानक उसकी ऊंचाई कम हो गई और वह क्रैश हो गया। क्रैश के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ,आग की लपटों के साथ धुआं उठा और फिर प्लेन के टुकड़े-टुकड़े होने पर एक और बड़ा विस्फोट हुआ।

September 5, 2026

दोनों पायलटों की मौत 

वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए। आग की वजह से शुरुआत में बचाव कार्य में रुकावट आई थी। आसपास के इलाके में किसी नागरिक या राहगीर के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हजारों दर्शक एयर शो देखने के लिए मौजूद थे।दुर्घटना का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच जारी है।

तीन दिन के शोक की घोषणा 

इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद थे। खैरियत रही कि दर्शकों में से किसी को चोट नहीं आई। यह आग 'एथेंस फ्लाइंग वीक' (एक वार्षिक एयर शो) में दर्शकों के बैठने की जगह से कुछ दूरी पर लगी थी। आयोजकों ने वीकेंड में होने वाले बाकी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया, जबकि आग के कारण बेस के पास के इलाके को खाली करने का आदेश दिया गया है। दुर्घटना के बाद वायु सेना ने तीन दिन के शोक की घोषणा की।
 

यह भी पढ़ें: नहीं रहे झारखंड सरकार के मंत्री और CM हेमंत के करीबी सुदिव्य कुमार सोनू
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 September 2026 at 08:13 IST