अपडेटेड 30 May 2025 at 18:23 IST
राजकुमारी का खिलाड़ी पर आ गया दिल... क्राउन प्रिंसेस ने किया प्रपोज, सच्चे प्यार के लिए सिंहासन को मार दी लात, एक भावुक प्रेम कहानी
हमने अपने जीवन में सच्चे प्यार की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन हम आज आपको एक सच्ची प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें एक युवा खिलाड़ी ने अपने सच्चे प्रेम के लिए स्पेन की शाही राजकुमारी लियोनोर जो न केवल राजशाही बल्कि अपने सौंदर्य लिए भी जानी जाती हैं, उनके प्यार को भी ठुकरा दिया।
स्पेन की शाही राजकुमारी लियोनोर जो न केवल अपने सौंदर्य बल्कि अपने शाही ओहदे के कारण भी चर्चा में रहती हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजसिंहासन की भावी उत्तराधिकारी लियोनोर का दिल कथित तौर पर एक युवा फुटबॉलर पर आ गया था। लेकिन इस कहानी ने वह मोड़ लिया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। बताया जा रहा है कि प्रिंसेज लियोनोर, एफसी बार्सिलोना के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी पाब्लो गावी को पसंद करती थीं। लेकिन जब बात उनके रिश्ते तक पहुंची, तो गावी ने राजकुमारी के प्यार को ठुकरा दिया। बताया जाता है कि गावी की पहले से एक गर्लफ्रेंड थी जिससे वो बहुत प्यार करता था और उसने उस अपने लव पार्टनर को प्रियोरिटी देते हुए राजकुमारी के प्रस्ताव को मना कर दिया।
प्रिंसेज लियोनोर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर हमेशा बेहद संयमित रही हैं। वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई देती हैं और जब भी सामने आती हैं, तो शाही गरिमा और सादगी की मिसाल बनकर। यही वजह है कि उनकी व्यक्तिगत ज़िंदगी से जुड़ी जानकारियां शायद ही कभी मीडिया की सुर्खियों में आती हैं। लियोनोर का ध्यान हमेशा अपने शाही कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहता है। वे बेवजह की चर्चा या शोहरत से दूर रहना पसंद करती हैं। उनकी यही सादगी, परिपक्वता और गरिमापूर्ण आचरण उन्हें न केवल स्पेन के लोगों की पसंद बनाता है, बल्कि एक आदर्श और विश्वसनीय उत्तराधिकारी के रूप में भी स्थापित करता है। भव्य शाही पृष्ठभूमि और आधुनिक सोच का यह संतुलन ही उन्हें अगली पीढ़ी की प्रेरणादायक राजनेत्री के रूप में विशेष बनाता है। ऐसे में युवा फुटबॉलर द्वारा उनके प्रस्ताव को ठुकरा देना बहुत ही असाधारण घटना थी, क्योंकि एक शाही राजकुमारी वो भी इतनी खूबसूरत जिसके प्यार को ठुकराया जाना बहुत ही मुश्किल है। फिर भी, पाब्लो गावी के इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि दिल का मामले में राज सिंहासन का भी कोई मोल नहीं होता है।
ऐसी हैं क्राउन प्रिंसेज लियोनोर
प्रिंसेज लियोनोर, स्पेन के राजा फिलीप VI और रानी लेटिजिया की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 2005 को हुआ था और वे स्पेन के राजसिंहासन की आधिकारिक उत्तराधिकारी हैं। लियोनोर न केवल शाही परिवार की सदस्य हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और शालीनता के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हैं। उनकी आकर्षक छवि ऐसी है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी उनके सामने फीकी लगें। वो हाईएजूकेटेड हैं और उनका पालन-पोषण पूरी तरह से शाही अंदाज में हुआ है, जहां गरिमा, जिम्मेदारी और अनुशासन सर्वोपरि हैं। उनके पास शाही ठाट-बाट, प्रतिष्ठा के अलावा अपार दौलत है, लेकिन फिर भी वे अपने निजी जीवन को बेहद निजी रखना पसंद करती हैं।
कौन हैं युवा फुटबॉलर पाब्लो गावी?
पाब्लो मार्टिन पेज गाविरा, जिन्हें दुनिया गावी के नाम से जानती है, स्पेन के युवा फुटबॉल सितारों में से एक हैं। वह ला लिगा के प्रतिष्ठित क्लब एफसी बार्सिलोना और स्पेन की नेशनल टीम के लिए सेंट्रल मिडफील्डर की भूमिका निभाते हैं। अपने कम उम्र में ही गावी ने मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। गावी का जन्म 5 अगस्त 2004 को हुआ था, यानी वह प्रिंसेज लियोनोर से लगभग एक साल बड़े हैं। 2022 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 'कोपा ट्रॉफी' और प्रतिष्ठित 'गोल्डन बॉय अवॉर्ड' अपने नाम किया—जो युवा खिलाड़ियों को दिया जाने वाला एक बड़ा सम्मान है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें स्पेनिश फुटबॉल का भविष्य बना दिया है। मैदान के बाहर वे बेहद शांत स्वभाव के माने जाते हैं, और निजी जिंदगी में भी खास तौर पर अपने रिश्तों को लेकर संजीदगी दिखाते हैं,जो हाल ही में प्रिंसेज लियोनोर से जुड़े चर्चित किस्से में भी झलकता है।
युवा फुटबॉलर पर कब आया प्रिंसेज का दिल?
FIFA वर्ल्ड कप 2022 के दौरान स्पेन की जीत के बाद प्रिंसेज लियोनोर और फुटबॉलर गावी के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि किंग फिलीप VI ने गावी से लियोनोर के लिए ऑटोग्राफ वाली जर्सी मांगी थी। अफवाहें तब और तेज़ हो गईं जब यूरो कप 2024 जीत के बाद रॉयल फैमिली ने टीम को आमंत्रित किया और लियोनोर व गावी की साथ में हाथ मिलाते कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। इससे सोशल मीडिया पर दोनों के बीच खास रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गईं।
प्रेम के लिए गावी ने ठुकरा दिया 'भविष्य का राजसिंहासन'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंसेज लियोनोर और गावी के बीच अफवाहों के बावजूद, गावी ने उनका प्यार स्वीकार नहीं किया। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि गावी पहले से ही एक लड़की से प्यार करते हैं उनकी गर्लफ्रेंड एना पेलाया। 22 साल की एना एक स्टूडेंट हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गावी और एना के बीच रिश्ते की खबरों के बाद यह साफ हो गया कि फुटबॉलर का दिल पहले ही किसी और के लिए धड़क रहा है, और यही कारण था कि उन्होंने प्रिंसेज लियोनोर के प्रति बढ़ती नज़दीकियों को आगे नहीं बढ़ाया।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 18:23 IST