अपडेटेड 20 March 2026 at 07:41 IST
US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी F-35 जेट पर नुकसान पहुंचाने का किया दावा, VIDEO भी जारी; US ने माना- विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
US- Iran War: ईरान ने F-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर हमले और नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। हमले के बाद विमान को मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी बेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
Iran attack F-35 Fighter Jets: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग खतरनाक मोड़ पर है। युद्ध के बीच अब ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को निशाने बनाने और उसको नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को टारगेट करते देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
फाइटर जेट ईरान में सैन्य मिशन पर था। हमले में जेट को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अमेरिका सेंट्रल कमांड ने भी -35 जेट को मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात स्वीकार की है।
विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ जेट ईरान के ऊपर लड़ाकू मिशन पर था। इसी दौरान उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और घटना की जांच की जा रही है। हालांकि अमेरिका की ओर से विमान पर ईरानी हमले की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में कॉम्बैट मिशन के दौरान अमेरिका का F-35 फाइटर जेट को कथित तौर पर ईरान की फायरिंग का शिकार हुआ। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
F-35 की गिनती दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में होती है। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है। यह पहला मौका है, जब ईरान ने अमेरिका के विमान को निशाना बनाया। ईरान संग जारी युद्ध में अमेरिका और इजरायल दोनों F-35 लड़ाकू विमानों का हमले के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
अमेरिका कर रहा दावा
यह इमरजेंसी लैंडिंग ठीक ऐसेस समय पर हुई है, जब अमेरिकी उच्च अधिकारी ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में बड़ी सफलता का दावा कर रहे हैं। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार (19 मार्च) पेंटागन ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका "निर्णायक जीत" हासिल कर रहा है और ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली को "पूरी तरह से नेस्तनाबूद" कर दिया गया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 07:25 IST