Iran-US War: ईरान के बुशहर में जोरदार धमाका, खामेनेई के जनाजे में भी चली गोलियां; अमेरिका ने किया हमले से इंकार; जानिए फिर ट्रंप ने किसे मिलाया फोन?
ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी ईरान में कई जगहों पर धमाके हुए, जिनमें बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास का इलाका भी शामिल है। हालांकि, अमेरिका ने ईरान पर नए हमलों से इंकार कर दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
अमेरिका और ईरान के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक बार फिर ईरान से धमाके की खबर आ रही है। दक्षिण ईरान के बुशहर में धमाका हुआ है। इसके साथ कुछ और इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि, अमेरिका ने इन हमलों से इनकार कर दिया है। अमेरिका के सैन्य अधिकारी ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों में हमारी और से ईरान पर कोई हमला नहीं किया गया है। वहीं, ईरान के पूर्व सर्वोच्य नेता खामेनेई के जनाजे में गोलियां चली है, गोली गलने से 2 सैनिकों की मौत की खबर है।
ईरान के सरकारी मीडिया और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी ईरान में कई जगहों पर धमाके हुए, जिनमें बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास का इलाका भी शामिल है।अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले कुछ घंटों में ईरान पर कोई हमला नहीं किया है, जिससे इन धमाकों की वजह को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
ईरान के बूशहर में न्यूक्लियर प्लांट के पास धमाका
ईरानी मीडिया ने कहा है कि बुशहर के साथ-साथ कोनारकस चाबहर और बंदर अब्बास शहरों में भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। चोगादक से भी विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। फिलहाल इन धमाकों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि बुशहर में हुए धमाके ने चिंता और बढ़ा दी है कि क्योंकि यहां ईरान का एकमात्र चालू न्यूक्लियर पावर प्लांट है।
खामेनेई के जनाजे में चली गोली
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मौत के 131 दिन बाद आखिरकर सुपुर्द-ए-खाक हो गए। सात दिन तक चले अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार मशहद में खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान करोड़ों लोगों की भीड़ उनके अंतिम विदाई देने उमड़ी थी। खामेनेई के जनाजे में गोली चलने की भी खबर सामने आई है। मशहद में हुई इस गोलीबारी में बसीज के दो सदस्यों की मौत हो गई।
ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की जानकारी दी है। एक बयान में कहा है, 'प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज शाम फिर फोन पर बात हुई। इस दौरान अलग-अलग सेक्टर में देशों के बीच करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमत हुए।'
प्रेसिडेंट ट्रंप ने प्रधानमंत्री को खाड़ी में अमेरिकी कदमों के बारे में अपडेट दिया। प्रधानमंत्री ने अपनी तरफ से, तुर्की के प्रेसिडेंट रेचेप तैयप एर्दोगन और उनके लोगों के इजरायल देश के होने के खिलाफ दिए गए बयानों की गंभीरता और इजरा.ल की सीमाओं पर सुरक्षा जोन की जरूरत पर जोर दिया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 July 2026 at 07:27 IST