Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांप उठा दक्षिण महासागर का ये देश, 7.6 दर्ज हुई तीव्रता; घरों से भागे डरे-सहमे लोग
दक्षिण महासागर में टोंगा क्षेत्र के पास नेयाफू में मंगलवार को जोरदार भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीप समूह के पास मंगलवार को जोरदार भकूंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना जोरदार था कि समुद्र की लहरें तेजी से उफान मारने लगी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार,भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र नेयाफू से लगभग 153 किलोमीटर पश्चिम में था।
टोंगा में भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:37 बजे (GMT के अनुसार 4:37 बजे) आया। इसकी गहराई 235 से 238 किलोमीटर बताई गई है, जो काफी गहरी है। USGS और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 18.70 दक्षिण अक्षांश और 175.43 पश्चिम देशांतर पर स्थित था और इसकी तीव्रता 7.6 दर्ज की गई।
कहां था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र नेयाफू से लगभग 153 किलोमीटर पश्चिम में था। बता दें कि टोंगा दक्षिण प्रशांत महासागर में 171 द्वीपों का एक समूह है। USGS के डेटा के अनुसार, भूकंप लगभग 4:37 (UTC) पर 237.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मगर भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोगों में भय का माहौल है।
सुनामी का खतरा फिलहाल नहीं
भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद सुनामी अलर्ट की भी जानकारी सामने आई थी। मगर पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर (PTWC) ने कहा कि सुनामी का कोई अलर्ट नहीं है, क्योंकि भूकंप धरती के बहुत ज्यादा अंदर आया था।
यह घटना टोंगा के हिहिफ़ो में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के एक दिन बाद हुई है। USGS के अनुसार, सोमवार को आया भूकंप 79.7 किलोमीटर (49.52 मील) की गहराई पर था।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 11:51 IST