अपडेटेड 25 February 2026 at 09:27 IST
CM Yogi Japan Visit: बच्ची ने तिलक लगाया...जापान दौरे पर पहुंचे CM योगी, हुआ भव्य स्वागत, जानिए टोक्यों में श्रीराम का नाम लेकर क्या बोले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान के ऑफिशियल दौरे पर टोक्यो पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। सीएम योगी जापान की पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान के ऑफिशियल दौरे पर टोक्यो पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। यह मुख्यमंत्री की जापान की पहली आधिकारिक यात्रा है। जिसका उद्देश्य राज्य में इन्वेस्टमेंट के मौकों और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मजबूत करना है। सीएम ने यात्रा की तस्वीरों को X पर शेयर करते हुए खास संदेश लिखा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ 25-26 फरवरी को जापान के आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। यह उनकी विदेश यात्रा का दूसरा चरण है। सीएम योगी सिंगापुर से टोक्यो पहुंचे, जहां उनका स्वागत उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने किया।
टोक्यो में बच्ची ने तिलक लगाकर सीएम योगी का किया स्वागत
टोक्यो में हुए भव्य स्वागत की तस्वीरों को शेयर करते हुए CM योगी ने अपने X पोस्ट में लिखा, उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार। बता दें कि इस यात्रा के दौरान सीएम योगी दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और राज्य के लिए निवेश के मौकों को तलाशने के मकसद से जरूरी मीटिंग्स और बातचीत में हिस्सा लेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में की इनके साथ बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टोक्यो में कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर, सेल्स मैनेजमेंट डिवीजन/डोमेस्टिक बिजनेस के इंचार्ज शिगेकी तानाबे और उनकी टीम के साथ मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो में मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के मैनेजिंग ऑफिसर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काज़ुकी शिमिज़ु और उनकी टीम के सीनियर सदस्यों के साथ मीटिंग की।
जितनी बड़ी चुनौतियां हैं, उतनी ही बड़ी संभावनाएं-सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रामायण सर्किट के साथ-साथ बौद्ध सर्किट के कार्यक्रमों को हमारी सरकारें आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं... भारत और जापान के बीच अनेक मुद्दों पर एक दूसरे के सहयोग के कार्यक्रम आगे बढ़े हैं। मैं जब उत्तर प्रदेश की बात करूं तो भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। वहां जितनी बड़ी आबादी है तो उतनी ही बड़ी चुनौतियां हैं और जितनी बड़ी चुनौतियां हैं, उतनी ही बड़ी संभावनाएं हैं।"
इससे पहले सीएम योगी ने बताया ने कि सिंगापुर में मुलाकातों के दौरान राज्य को 1 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें 60,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (MoU) पहले ही फाइनल हो चुके हैं, इसे राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि उत्तर प्रदेश में आने वाला हर इन्वेस्टमेंट सुरक्षित है। हमने न सिर्फ एक सुरक्षित माहौल दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि स्केल को स्किल और स्पीड से कैसे जोड़ा जाए।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 09:27 IST