अपडेटेड 1 March 2026 at 18:19 IST
Middle East Crisis: पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा टाली, जानें कब होगा एग्जाम?
Middle East Crisis: CBSE ने रविवार को पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध के चलते 2 मार्च को होने वाले 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी है। 3 मार्च को स्थिति की समीक्षा के बाद 5 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही निर्णय होगा।
Middle East Crisis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने रविवार को पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध के चलते कुछ देशों में 2 मार्च को होने वाले 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।
CBSE ने इसकी जानकारी एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी करके खुद दी है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे आगे के अपडेट्स के लिए अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान रखें।
3 मार्च को स्थिति की समीक्षा
सर्कुलर में बोर्ड ने बताया है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में खराब हालात की वजह से क्लास 10वी और क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए सोमवार, 2 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं।
बोर्ड ने आगे कहा है कि नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। इससे पहले बोर्ड 3 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फैसला लेगा।
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला
दरअसल, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के लीडरशिप और मिलिट्री को टारगेट करते हुए एक बड़ा हवाई हमला किया। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे गए। ईरान ने भी जवाब में अमेरिकी बेस, इजराइल और वेस्ट एशिया में दूसरे ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में गहरा शोक और आक्रोश का स्थिति है, जिसके चलते सरकार ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस तनावपूर्ण स्थिति पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान से उत्पन्न होने वाले खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए स्ट्राइक जरूरी थी। फिलहाल ईरान के विभिन्न शहरों से भारी विरोध प्रदर्शनों और अनिश्चितता की खबरें आ रही हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 18:19 IST