अपडेटेड 15 March 2026 at 20:53 IST

'मैं जिंदा हूं...', IRGC की धमकी के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने कॉफी पीते हुए ईरान को दी चुनौती

ईरान की IRGC ने नेतन्याहू को निशाना बनाने की कसम खाई थी। धमकी के कुछ घंटों बाद नेतन्याहू एक कैफे पहुंचे। उन्होंने हाथ दिखाकर कहा कि देखों में जिंदा हूं। वीडियो में नेतन्याहू कॉफी पीते हुए और उंगलियां दिखाते हुए नजर आए।

नेतन्याहू ने कॉफी पीते हुए दी ईरान को चुनौती | Image: X

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। हाल ही में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नेतन्याहू को शिकार बनाने की धमकी दी थी। इसी धमकी के कुछ घंटों बाद नेतन्याहू एक कैफे में पहुंचे और खुद को जिंदा होने का सबूत देने के लिए कैमरा के सामने बात करते नजर आए।

बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और ठीक हैं। ईरान की IRGC ने हाल ही में नेतन्याहू को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अफवाहें फैलने लगी कि नेतन्याहू की मौत हो गई है। क्योंकि वो कई दिनों के सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे।

लेकिन नेतन्याहू ने इन अफवाहों को खत्म करने के लिए खुद एक कैफे में जाकर वीडियो बनाया। वीडियो में वे खुले दिल से लोगों के सामने बैठे हैं, कॉफी पी रहे हैं और अपनी उंगलियां दिखाकर कह रहे हैं- “देखो, मैं ठीक हूं!”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हैरान हैं कि प्रधानमंत्री इतने सामान्य तरीके से अपनी सुरक्षा साबित कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह बहुत ही अजीब लग रहा है।

क्या हुआ था?

ईरान और इजराइल के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। आईआरजीसी ने साफ-साफ धमकी दी थी कि वे नेतन्याहू को शिकार बनाएंगे। इस धमकी के बाद कुछ लोग सोचने लगे थे कि शायद नेतन्याहू छिप गए हैं या कुछ हुआ है। लेकिन अब यह वीडियो सबूत है कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से नेतन्याहू चाहते थे कि दुनिया को पता चले कि वो डरे नहीं हैं और ठीक हूं। कैफे में जाना और उंगलियां दिखाना उनका आसान लेकिन मजेदार तरीका था। 

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने दिखाई परमाणु-सक्षम रॉकेट ताकत, किम जोंग ने बेटी के साथ देखी 600mm कैलिबर के रॉकेट लॉन्चरों की स्ट्राइक ड्रिल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 20:43 IST