अपडेटेड 24 May 2025 at 11:06 IST

इस मुस्लिम देश में रानी की कब्र से मिली प्राचीन शराब, 5000 साल बाद भी बंद था बॉटल का ढक्कन; अब खुलेंगे कई राज?

इन वाइन जारों में कुछ अंगूर के बीज भी सुरक्षित मिले हैं। अब वैज्ञानिक रिसर्च के जरिए यह जानने की कोशिश करेंगे कि उस समय वाइन कैसे बनाई जाती थी? कौन-कौन से तत्व इसमें इस्तेमाल होते थे?

5 हजार शराब पुरानी शराब मिली | Image: META AI

5000 year old wine found in Egypt: मिस्र के ऐतिहासिक शहर अबीडोस में खुदाई के दौरान एक दिलचस्प खोज हुई। यहां रानी मेरेत-नीथ की कब्र से पुरानी वाइन से भरी सैकड़ों मटकी जैसी जार मिली हैं। वाइन भी 100, 200 या फिर 500 साल नहीं, बल्कि 5 हजार साल पुरानी बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि इनमें से कई आज भी सील की हुई हैं यानी जैसे थीं, वैसे ही जमीन के नीचे दबी रहीं।

जान लें कि रानी मेरेत-नीथ लगभग 3000 ईसा पूर्व मिस्र की महिला शासक थीं। माना जा रहा है कि खोज में ये जो वाइन मिली है उसका इस्तेमाल शाही भोज, धार्मिक अनुष्ठानों या फिर अंतिम संस्कार के समय इस्तेमाल होती थी। यह खुदाई वियना यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्रिस्टियाना कोहलर की अगुवाई में हो रही है।

अंगूर के बीज भी सुरक्षित मिले

इतना ही नहीं इन वाइन जारों में कुछ अंगूर के बीज भी सुरक्षित मिले हैं। कुछ तो अब भी अपनी मूल सील यानी स्टॉपर के साथ पूरी तरह बंद हैं। अब वैज्ञानिक रिसर्च के जरिए यह जानने की कोशिश करेंगे कि उस समय वाइन कैसे बनाई जाती थी? कौन-कौन से तत्व इसमें इस्तेमाल होते थे? क्या उसमें कोई खास खुशबू या फिर औषधीय चीजें मिलाई जाती थीं?

Representative Image (META AI)

खास बात ये है कि इन जारों का एक रॉयल कब्र में होना बताता है कि वाइन उस समय केवल शराब नहीं, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक भी थी। इसके अलावा खोज से ये भी पता चलता है कि उस दौर के लोगों को फर्मेंटेशन, स्टोरेज और सीलिंग जैसी तकनीकों की काफी गहरी समझ थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह ज्ञान बाद में यूरोप तक पहुंचा हो। 

वैज्ञानिक इन पुराने अंशों से वाइन के इतिहास को समझने के साथ नई तकनीकें की भी खोज तक सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कहां है दुनिया का एक ऐसा गांव? जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग, 'कुंभकरणों' की है भरमार


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 May 2025 at 11:06 IST