अपडेटेड 12 March 2025 at 20:41 IST

22 साल की लड़की के फैसले पर छिड़ी बहस, 18 करोड़ में बेच डाली वर्जिनिटी, खरीदारों की लिस्ट में शुमार दुनिया की नामचीन हस्तियां

22 साल की लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी बेचकर 1.6 मिलियन पाउंड कमाए हैं। अपनी वर्जिनिटी खोने का लॉरा को कोई पछतावा नहीं है।

22 साल की लड़की ने 18 करोड़ में बेची वर्जिनिटी | Image: X

Student sold her virginity : मैनचेस्टर, ब्रिटेन की रहने वाली एक 22 साल की छात्रा लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी को 1.6 मिलियन पाउंड (18 करोड़ से अधिक) में बेच दिया है। एक धार्मिक परिवार में पैदा हुई लॉरा ने एक एस्कॉर्ट्स साइट की मदद से अपनी वर्जिनिटी नीलाम की है। इस नीलामी को एक हॉलीवुड स्टार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा है।

लॉरा को अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने का कोई पछतावा नहीं है। उसका कहा है कि वो वह अकेली और गरीब नहीं रहना चाहती थी। उन्हें लगा कि तार्किक रूप से अपनी वर्जिनिटी को बेचना एक आसान रास्ता है। लॉरा के लिए जिसने सबसे ऊंची बोल लगाई वो जेफ्री एपस्टीन के निजी द्वीप लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड पर भी जा चुका है। इसके बाद भी लॉरा उसके साथ सोने के लिए तैयार हो गई। लॉरा के इस फैसले की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

'मुझे कोई पछतावा नहीं'

लॉरा ने पहली बार दिसंबर, 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया। इसके बाद एस्कॉर्ट साइट की मदद से खरीदारों से मिलना शुरू किया और कुछ ही महीनों बाद यह सौदा पूरा हुआ। विदेशी मीडिया के मुताबिक अपनी वर्जिनिटी खोने का लॉरा को कोई पछतावा नहीं है। वो इस रकम को पढ़ाई और जीवन को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं। लॉरा के माता-पिता शुरू में बेटी के फैसले चौंक गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उसका समर्थन किया।

लॉरा का कहना है कि ये उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिस्सा है। उन्हें अपने शरीर और जीवन के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। हालांकि, वह अब दूसरी महिलाओं को चेतावनी देती है कि बिना सोचे-समझे ऐसा न करें। इसमें जोखिम है और किसी प्रतिष्ठित एजेंसी के बिना ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। लॉरा इसे अपनी जिंदगी का सपना मानती है और अपनी आजादी पर गर्व करती है।

अब बनना चाहती है 'शुगर बेबी'

डील पूरी करने के लिए लॉरा उस अभिनेता के साथ एक फाइव-स्टार होटल गई थी। जहां उनके साथ एस्कॉर्ट साइट का एक सदस्य भी मौजूद था। खरीदार ने डॉक्टर से वर्जिनिटी की पुष्टि की कराई थी। अपनी वर्जिनिटी खोने के करीब एक साल बाद अब लॉरा 'शुगर बेबी' बनना चाहती है। पुरुषों को अपनी कंपनी देने के लिए 30,000 पाउंड महीने की मांग कर रही हैं।

अपार्टमेंट और नए कपड़े खरीदे

लॉरा को इस बात की संभावना बहुत ज्यादा थी कि वो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी वर्जिनिटी खो देती, जो उसके बाद उससे शादी नहीं करता। लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी बेचकर कमाई रकम से कई चीजें खरीदी हैं। किराए पर देने के लिए अपार्टमेंट खरीदे, नए कपड़े खरीदे और ट्रैवलिंग भी की है। अब वह मशहूर हस्तियों (NBA खिलाड़ी, प्रीमियर लीग खिलाड़ी, राजनेता) के साथ समय बिताती है और दुनिया में उत्सुकता से घूमती है। 

ब्रिटेन छात्रा का यह फैसला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। लॉरा का यह फैसला ना सिर्फ यह कहानी न केवल एक व्यक्तिगत निर्णय को दर्शाती है, बल्कि समाज में आजादी, आर्थिक मजबूरी और नैतिकता पर चर्चा को भी जन्म देती है।

ये भी पढ़ें: भारत और यूरोप के इस देश में भी हो चुकी है ट्रेन हाईजैक, जानें इतिहास की डरावनी घटना

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 20:41 IST