अपडेटेड 10 October 2025 at 22:52 IST
Donald Trump को नोबेल नहीं मिलने पर प्रेसिडेंट पुतिन की आई पहली प्रतिक्रिया, जेलेंस्की का उड़ाया मजाक
Vladimir Putin: इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने चेतावनी दी कि कीव को टॉमहॉक्स की आपूर्ति करने से "यूक्रेनी संकट में एक नया गंभीर चरण उत्पन्न होगा... बल्कि रूस- अमेरिकी संबंधों को भी अपूरणीय क्षति होगी।"
Vladimir Putin: रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तो नहीं बल्कि यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की का अभी काफी टेंशन चल रहा है। कारण साफ है - रूस और यूक्रेन युद्ध। इस बीच प्रेसिडेंट पुतिन ने जेलेंस्की का मजाक उड़ाया है। यह मजाक डोनाल्ड ट्रंप को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने को लेकर जेलेंस्की के सुझाव पर है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सुझाव का मजाक उड़ाया, जिसमें टॉमहॉक मिसाइल आपूर्ति को डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन से जोड़ा गया था, प्रस्ताव को "हास्यास्पद" कहा और कहा कि नोबेल समिति पुरस्कार देते समय जेलेंस्की की राय पर विचार नहीं करती है।
नोबेल शांति पुरस्कार और हथियार आपूर्ति के बीच संबंध जोड़ना हास्यास्पद - पुतिन
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में जेलेंस्की के सुझाव पर एक सवाल का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा, "ठीक है। मुझे लगता है कि नोबेल समिति जब कोई फैसला ले रही थी, तो कीव शासन के वर्तमान प्रमुख (जेलेंस्की) की राय में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार और हथियार आपूर्ति के बीच यह संबंध जोड़ना हास्यास्पद है, और यह वर्तमान कीव शासन के स्तर को दर्शाता है।"
एएनआई ने एक रिपोर्ट के अनुसार लिखा है, जेलेंस्की ने पहले कहा था कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें प्रदान करते हैं और रूस के साथ युद्ध विराम कराने में मदद करते हैं, तो वह नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नामांकन का समर्थन करेंगे।
इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने चेतावनी दी कि कीव को टॉमहॉक्स की आपूर्ति करने से "यूक्रेनी संकट में एक नया गंभीर चरण उत्पन्न होगा... बल्कि रूस- अमेरिकी संबंधों को भी अपूरणीय क्षति होगी।"
ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार
मालूम हो कि ट्रंप ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यानी नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अभियान चलाया और कई बार दावा किया कि उन्होंने सात युद्ध समाप्त कर दिए हैं।
बहरहाल, इस बार नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप को नहीं मिला और उन्हें निराशा हाथ लगी। इस बार का नोबेल शांति पुरस्कार देने के लिए वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो के नाम पर मुहर लगी है। इन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला में तानाशाही के सामने लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने, स्वतंत्र चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने समेत अन्य लोकतांत्रिक पहल को आगे बढ़ाने के लिए मिला है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 22:52 IST