'मोदी The Boss'...G-7 समिट में भारतीय PM की धमक, फोटो सेशन के दौरान मिला Center Stage
G-7 समिट में PM मोदी को फोटो सेशन के दौरान मुख्य स्थान पर मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से लेकर इटली, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
PM Narendra Modi: इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान महाशक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भारत को विशेष आमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए बुलाया आया था, जबकि हिंदुस्तान इस ग्रुप का हिस्सा भी नहीं है। यही बतला देता है कि भारत विश्वगुरू बन रहा है। इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में विश्व के बड़े-बड़े नेता नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आतुर दिखे। अभी भारतीय PM नरेंद्र मोदी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उसके पहले उन्होंने गर्मजोरी भरी मेहमानवाजी के लिए इटली का धन्यवाद किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। अब वो इटली के ब्रिंडिसि हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। मोदी कहते हैं कि पुगलिया में जी7 शिखर सम्मेलन में मेरा दिन बहुत उपयोगी रहा।
G-7 समिट की तस्वीर बेहद खास
भारतीय PM नरेंद्र मोदी हमेशा वैश्विक समुदाय के हित और भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया के निर्माण की बात करते हैं। यही सब कुछ भारत को दुनिया का विश्व गुरू के तौर पर स्थापित करता है। जी-7 समिट से लौटते वक्त भी प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मैंने विश्व नेताओं से बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हम मिलकर प्रभावशाली समाधान तैयार करने की आशा करते हैं, जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ होगा और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण होगा।
अब यहीं एक तस्वीर सब कुछ स्पष्ट कर देती है कि भारत की धाक दुनिया में कैसे और कितनी है। तस्वीर से समझ लीजिए कि जहां भारत 'आउटरीच देश' के रूप में मिले निमंत्रण पर शामिल हुआ था, वहां दुनियाभर के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाई। महाशक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोटो सेशन के दौरान सबसे मुख्य स्थान पर खड़ा किया। ये स्थान मिडिल का था और सबके अहम था। मोदी के एक तरफ जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज खड़े थे, जबकि दूसरी तरफ जापान के पीएम किशिदा थे। इस तस्वीर के मायने महत्वपूर्ण हो जाते हैं, जब वहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर इटली, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद थे। इससे वो तस्वीर भी जिंदा हो जाती है, जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भारतीय पीएम मोदी को ‘The Boss’ कहा था।
'आउटरीच देश' के रूप में भारत शामिल हुआ
जी7 ग्रुप वाले देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस शामिल हैं। इसके साथ-साथ साथ-साथ यूरोपीय संघ की भी भागीदारी है। हालांकि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत को 'आउटरीच देश' के रूप में आमंत्रित किया गया था। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। ये जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की 11वीं और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार 5वीं भागीदारी थी।
भारत को विशेष निमंत्रण को अगर समझने की कोशिश करें तो इसकी एक वजह हो सकती है कि इटली यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 15 June 2024 at 09:34 IST