ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने भारत का डेमो तो देख ही लिया होगा, हमले आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी- PM मोदी
PM Modi Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर हैं जहां, उन्होंने मेलबर्न में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर का डेमो देखा होगा और इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
PM Modi Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन और पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात करने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउन्ड में भारतीय समुदायों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां करीब 30 हजार से भी अधिक भारतीय लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने भारत का डेमो तो देख ही लिया होगा। हमले आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी।'
ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत का डेमो देखा
इंडियन कम्युनिटी के इवेंट में बोलते हुए, PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया इंडिया के डिफेंस प्लेटफॉर्म्स की काबिलियत और भरोसे को देख रही है। आपने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान इसका एक डेमोंस्ट्रेशन देखा होगा। धमाके टेररिस्ट ठिकानों पर हो रहे थे, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेररिस्ट ठिकानों पर इस बड़े स्ट्राइक से आपको गर्व हुआ या नहीं?" "पिछले 12 सालों में, 'मेक इन इंडिया' एक ग्लोबल ब्रांड बन गया है।'
दुनिया भारत पर विश्वास करती
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने म्यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया था। श्रीलंका में साइकलोन की तबाही हुई तो वहां हमने ऑपरेशन सागरबंधु चलाया था। कोरोना काल की याद भी हमारे मन में ताजा है। हमने दुनियाभर से भारत को ही नहीं बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी उनके घर पहुंचाया था। हमने जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाई थीं। जब भारत मदद करता है तब पासपोर्ट नहीं देखता है इसलिए दुनिया भी भारत पर इतना विश्वास करती है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 July 2026 at 16:02 IST