30 हजार भारतीय ने जलाई फ्लैश लाइट... मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मेलबर्न; PM मोदी बोले- ये शो हाउसफुल, मैं अल्बनीज का आभारी हूं, आप छा गए

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर हैं जहां, उन्होंने पीएम एंथनी अल्बानीज से मुलाकात करने के बाद मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा 'यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल है। यह ब्लॉकबस्टर है।'

मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों ने जलाई फ्लैश लाइट, पीएम मोदी बोले- आप छा गए | Image: X

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से मुलाकात की और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मज़बूत और स्थायी संबंधों पर चर्चा की। 

इसके बाद पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम संबोधित किया, जहां 30 हजार से भी अधिक भारतीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा ये शो हाउसफुल है और मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का भी बहुत आभारी हूं। 

यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल और ब्लॉकबस्टर है-पीएम मोदी

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं उस ज़मीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बुज़ुर्गों - चाहे वे पहले के हों, अभी के हों या आने वाली पीढ़ी को सम्मान देता हूं।'

उन्होंने आगे कहा  'यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल है। यह ब्लॉकबस्टर है। इससे पहले मैं आप सभी से सिडनी में दो बार मिल चुका हूं। मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतज़ार कर रहा था। इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ 'फ़्लैट व्हाइट कॉफ़ी'पीऊंगा।'

July 9, 2026

मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया-पीएम मोदी

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का भी बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं। एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है।'

उन्होंने कहा 'दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं। हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज़ बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं। आपने सिडनी में ज़बरदस्त छाप छोड़ी और यहां भी आपने सबका दिल जीत लिया है।'

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 9 July 2026 at 15:41 IST