G7 समिट में PM मोदी बोले- 'अच्छी शासन व्यवस्था सबको साथ लेकर चलना'; मैक्रों ने हिंदी में कहा- 'हमारी दोस्ती अमर रहे, फ्रांस Love You'- Video

पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में अच्छी सरकार कैसी और उसपर जोर दिया। फ्रांस दौरे के दौरान मैक्रों ने पीएम मोदी का स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने हिंदी में पीएम मोदी के लिए एक संदेश भी भेजा, जानें कैसी रहे पीएम मोदी की फ्रांस की यात्रा, पूरी खबर पढ़ें

G7 समिट में PM मोदी का भाषण, मैक्रों ने हिंदी में कहा- 'दोस्ती अमर रहे, फ्रांस Love You' | Image: @narendramodi

PM Modi Paris Visit Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में हुए G7 शिखर सम्मेलन में भारत की मजबूती दिखाई, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ‘भारत इस बात पर जोर देता है कि अच्छी शासन व्यवस्था समावेशी होनी चाहिए।’ जारी वीडियो में पीएम मोदी मंच पर बोलते नजर आए, जहां उन्होंने कहा कि अच्छा शासन सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर वर्ग, हर देश और हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हिंदी में भावुक संदेश भी सामने आया, जिसमें वो पीएम मोदी के लिए हिंदी में बात कर रहे हैं। 

G7 मंच पर भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज उठाई

इस वीडियो पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी G7 सम्मेलन (फ्रांस) में मंच पर बोलते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वे अच्छी शासन (governance ) को समावेशी (inclusive) बनाने की जरूरत के बारे में बता रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्वास आधारित वैश्विक व्यवस्था और साझा सतत विकास (sustainable growth) पर जोर दिया गया। G7 जैसे मंच पर भारत ने ग्लोबल साउथ (Global South) की आवाज उठाई और कहा कि वैश्विक शासन तभी प्रभावी होगा जब वह समावेशी हो। प्रधानमंत्री मोदी ने गंभीरता से कई अहम बातें रखी इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाई। 

June 19, 2026

राष्ट्रपति मैक्रों का हिंदी में भावुक संदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि, 'प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई। भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।' मैक्रों मुस्कुराते हुए बोले कि उम्मीद है हिंदी सही होगी और अगली फरवरी में भारत आने की इच्छा जताई। 

June 18, 2026

PM मोदी ने भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया 

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस में कई क्रायक्रमों में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने भारत की टेक प्रगति पर जोर दिया, G7 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें। स्लोवाकिया में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरा स्थान पर और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, इन खास उपलब्धियों का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया  

यह भी पढ़ें: नमाज पढ़वाया, मांस खिलाया और फ्लैट... हिंदू विधवा का कराया धर्मांतरण

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 09:23 IST