PM Modi-Donald Trump Meeting: फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने मुलाकात पर लगाई मुहर

PM Modi-Donald Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण यूरोप दौरे पर हैं। इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात फ्रांस में होंगी।

फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने मुलाकात पर लगाई मुहर | Image: Republic

PM Modi-Donald Trump Meeting:  G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2026 तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने व्हाइट हाउस के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होगी। गौतरलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के अलावा, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण यूरोप दौरे पर हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका पश्चिम एशिया में जारी जंग में शामिल है।

June 13, 2026

कई विशेष मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बीच कई विशेष मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। दोनों के बीच व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद भी है।  

G7 सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से एक्स पर लिखा 'अगले कुछ दिनों में, मैं फ्रांस और स्लोवाकिया में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा, जिनमें द्विपक्षीय वार्ता, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद शामिल हैं। मेरा मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना होगा।'

June 13, 2026

आगे उन्होंने कहा 'यात्रा की शुरुआत नीस में कार्यक्रमों से होगी, विशेष रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम से जिसमें राष्ट्रपति मैक्रोन भी उपस्थित रहेंगे। भारत और फ्रांस 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष' मना रहे हैं, ऐसे में 'भारत इनोवेट्स' एक जीवंत मंच होगा जो नवोन्मेषकों, स्टार्टअप्स और नवाचार जगत से जुड़े लोगों को एक साथ लाएगा। नीस में, मैं राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ वार्ता भी करूंगा, जहां हम भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।'

ये भी पढ़ें: चेहरे पर मास्क और जेब में पेपर स्प्रे... पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं दो लड़कियां, दुकान में ही हो गईं लॉक-VIDEO
 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 20:50 IST