पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की फोन पर हुई बात, दोनों नेताओं ने किन मुद्दों पर की चर्चा?
मिडिल ईस्ट में जारी कई महीनों से तनाव के बीच मंगलवार, 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के बीच टेलीफ़ोन पर बातचीत हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशें जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया।
दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से टेलीफ़ोन पर हुई अहम बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दी। इस बीच राष्ट्रपति पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं और आगे की राह के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने और नेविगेशन (आवाजाही) और व्यापार की आज़ादी की सुरक्षा के लिए लगातार कोशिशें करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत करने के बाद एक्स पर लिखा ' मैंने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से बात की। मैंने वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। मैंने भारत और विश्व के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व को दोहराया।'
ईरान, इजरायल और अमेरिका संघर्ष के बीच यह अहम बातचीत
पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष के दौरान क्षेत्रीय तनाव काम होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन भारत ने ईरान के साथ अपने कूटनीतिक संपर्क बनाए रखा। दोनों देशों के बीच समय-समय पर उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद, रणनीतिक बैठकों जरिए नई दिल्ली और तेहरान ने बातचीत जारी रखी है।
वहीं, कुछ दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत भी आए थे। इस दौरान उन्होंने पपीएम मोदी से मुलाकात की और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। दोनों दोनों देशों के बीच सहयोग की निरंतरता दिखाई दी।
अयातुल्ला खामेनेई की श्रद्धांजलि में भारत भी हो शामिल
गौरतलब है कि ईरान ने पीएम मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा था। वहीं, बताया गया कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक श्रद्धांजलि समारोह 4 जुलाई को होगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 June 2026 at 21:57 IST