अपडेटेड 29 December 2024 at 07:54 IST
BREAKING: साउथ कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान रनवे से उतरा; 28 की मौत
प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ तब प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत कुल 181 लोग सवार थे।
South Korea Plane Crash News: साउथ कोरिया से एक बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है। मुआन एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अबतक 28 लोगों की मौत की खबर है। विमान में 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 181 लोग सवार थे।
रनवे से फिसलकर प्लेन बाउंड्री वाल से टकरा गया। वाल से टकराने के बाद उसमें आग लग गई।
विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे सवार
जानकारी के अनुसार जेजू एयरलाइन के विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। यह विमान थाईलैंड से वापस आ रहा था। लैंडिंग के दौरान मुआन एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में अबतक 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल भी हुए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने मुताबिक विमान स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से उतर गया और बाउंड्री वाल से टकरा गया।
हादसे के सामने आए VIDEO
मुआन एयरपोर्ट पर हुए इस प्लेन क्रैश की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई है। इसमें देखने को मिल रहा है कि किस तरह लैंडिंग के दौरान रनवे से उतरा और फिर इसमें भीषण आग लग गई। विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार देखने को मिला। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस विमान हादसे पर दुख जताया है। साथ ही तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए भी आदेश दिए।
हादसे की जांच जारी
अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना का वास्तविक कारण जानने के लिए घटनास्थल पर जांच की जा रही है। साथ ही बचाव कार्य भी जारी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 07:02 IST