आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO

Panama City Blast Video: पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Panama City Blast Video | Image: Social Media

Panama City Blast News: पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Bridge of the Americas के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़े कई टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया और फिर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाके के समय आग की लपटें सड़क के ऊपर तक फैल गई थीं। पुल से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

कितने लोग प्रभावित?

दमकल विभाग के अनुसार कम से कम 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसके अलावा 1 व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिसकी तलाश जारी है। फायर ब्रिगेड की कई टीमों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

पुल को किया गया बंद

यह पुल Panama Canal के पास एक बेहद महत्वपूर्ण रास्ता है, जो शहर के यातायात के लिए अहम है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। पब्लिक वर्क्स मंत्रालय ने कहा है कि पुल की तकनीकी जांच की जा रही है और जब तक पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक इसे नहीं खोला जाएगा।

बता दें कि Bridge of the Americas लगभग 1654 मीटर लंबा है और यह पनामा नहर के पैसिफिक एंट्री को जोड़ता है। यह देश के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है।

स्थिति अभी कैसी है?

फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश हो रही है। इसके अलावा इलाके को सुरक्षित किया गया है। यह हादसा काफी भयावह था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे इस क्षेत्र से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 

यह जरूर पढ़ें: पोते की आंखों के सामने थार के नीचे कुचली गई दादी, CCTV में कैद हुई खौफनाक मौत - VIDEO

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 07:38 IST