अपडेटेड 5 December 2025 at 18:18 IST
VIRAL VIDEO: पुतिन PAK क्यों नहीं आते? पाकिस्तानी ने दिया जवाब- अपनी जेब कटवाने कौन आएगा, हम तो उनके जहाज का टायर भी निकाल...
Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरा का आज दूसरा दिन है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है, लेकिन पुतिन के भारत आने से पाकिस्तानी में आग लग गई है। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ने बताया पुतिन पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं।
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। आज, 5 दिसंबर को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और यूक्रेन संकट जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत और रूस एक तरफ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत-रूस की दोस्ती देखकर जल रहा है। पाकिस्तानी सोशल मिडीय पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि पुतिन भारत की जगह पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं। वहां भारत में पुतिन मोदी के साथ मुस्कुरा रहे हैं और पाकिस्तान नहीं आते हैं। पुतिन के पाकिस्तान न जाने पर एक महिला ने ऐसा जवाब दिया, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।
अपनी जेब कटवाने कौन आएगा-पाकिस्तानी महिला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति महिला से सवाल पूछता है कि "पुतिन भारत जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं? इस सवाल का जवाब देती हुए एक महिला बोल रही है कि पुतिन पाकिस्तान क्यों आएंगे? वो अगर पाकिस्तान में आते हैं, तो हम उन्हें क्या कहेंगे? फाइटर जेट दीजिए, ऑयल दे दीजिए, उधार पर दे दीजिए या किस्तों पर दे दीजिए। ये बात करनी है।" आगे महिला कहती है कि पाकिस्तान में कोई जेब कटवाने क्यों आएगा। हमारा क्या, अगर उनका जहाज भी आएगा तो हम उसका टायर उतार लेंगे।"
पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा आए हैं और आज उनका भारत में दूसरा दिन है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। दोनों देशों के बीच 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 100 बिलियन डॉलर पार करने का टारगेट रखा गया है। दोनों देशों के बीच कम समय में बड़े लक्ष्य को हासिल करने का फैसला भी लिया गया।
रूस इंडिया को तेल की सप्लाई जारी रखेगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी, तो वहीं रूस की तरफ से कहा गया है कि ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बाद भी रूस इंडिया को तेल की सप्लाई जारी रखेगा। पुतिन के बैठक में कहा 'तेल की बिना रुकावट सप्लाई जारी रहेगी।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 18:18 IST