अपडेटेड 2 May 2025 at 23:23 IST

भारत के डर से कांप रहा Pakistan, नीलम घाटी में दम तोड़ रहा पर्यटन, होटल खाली और बाजार वीरान

भारतीय हमले के डर से पाक अधिकृत कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। उत्तरी पाकिस्तान की नीलम घाटी में होटल और बाजार खाली पड़े हैं।

नीलम घाटी में दम तोड़ रहा पर्यटन | Image: AP

Threat of Indian strike : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। इसका असर अब पाकिस्तान की खूबसूरत नीलम घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में साफ नजर आ रहा है। भारत के साथ युद्ध के खतरे को देखते हुए इस बार गर्मियों में सैलानी यहां नहीं पहुंचे हैं और होटल खाली पड़े हैं।

उत्तरी पाकिस्तान की नीलम घाटी हर साल गर्मियों में करीब 3 लाख पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता की तरफ आकर्षित करती है, लेकिन इस बार पर्यटकों का इंतजार कर रही है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंचा गया है। भारत ने इस हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है, जिसे पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि वो दोषियों को सबक सिखाएगा। दोनों देशों के बीच तनाव का सीधा असर नीलम घाटी के पर्यटन उद्योग पर पड़ा है, जहां पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।

PC-AP

नीलम घाटी में पर्यटन पर असर

नीलम घाटी नियंत्रण रेखा से करीब 3 किलोमीटर दूरी है। ये दायरा इतना कम है कि पाकिस्तान से भारत का हिस्सा बेहद आसानी से दिखता है। एक होटल मालिक रफाकत हुसैन ने एसोसिएटेड प्रेस (AP) से बात करते हुए कहा- "इस संकट ने पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है। बड़ी संख्या में पर्यटक शहर को छोड़कर वापस लौट गए हैं, क्योंकि युद्ध का खतरा है।"

(PC-AP)

घाटी के बाजार, जो आमतौर पर गर्मियों में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं, अब खाली पड़े हैं। चकोठी जैसे सीमावर्ती कस्बों में दुकानें खुली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन उद्योग पर यह संकट न केवल उनकी आजीविका को प्रभावित कर रहा है, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। नीलम घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे जंगल और झरने शामिल हैं।

कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास नीलम घाटी का दृश्य (PC-ANI)

पहलगाम हमले के बाद एहतियात के तौर पर भारत ने कश्मीर में दर्जनों पर्यटक रिसॉर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लेकिन पाकिस्तानी ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। सीमावर्ती शहर चकोठी में बाजार तो खुले हैं, लेकिन दुकानें ग्राहकों का इंतजार रही हैं। क्योंकि लोगों के मन में भारतीय सेना का खौफ है।

पहलगाम हमले के बाद तनाव

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 24 भारतीय पर्यटक, एक नेपाली नागरिक और एक स्थानीय गाइड मारे गए थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए, लेकिन अभी तक सैन्य कार्रवाई नहीं की है। भारत ने पाकिस्तान के साथ महत्वपूर्ण इंडस वाटर्स ट्रीटी को निलंबित कर दिया है। दोनों देशों के नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और सीमा पर एकमात्र खुला मार्ग बंद करना हो गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए अपने-अपने एयर स्पेस भी बंद कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें: Pakistan प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, बाबर आजम समेत कई पाक क्रिकेटर के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 May 2025 at 21:03 IST