चीन पहुंचकर शेखी बघार रहे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, जिनपिंग को खुश करने के लिए कहा- शांति वापस आएगी, अमेरिका-ईरान के बीच बहुत कुछ...
US-Iran Negotiations: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में काफी प्रगति हुई है। चीन की यात्रा के दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि शांति जल्द बहाल होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में शांति की उम्मीदों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में काफी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में बोलते हुए उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि शांति बहाल होगी। पहले ही काफी दूरी तय हो चुकी है और चीजें सही दिशा में बढ़ रही हैं।" शरीफ ने चीन के नेतृत्व को पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों के लिए समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में चल रही वार्ता मुख्य रूप से युद्ध को खत्म करने पर केंद्रित है। परमाणु मुद्दे पर अभी विस्तृत चर्चा नहीं हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते के लिए काम जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई खराब समझौता नहीं करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि ईरान के साथ कोई भी भविष्य की वार्ता ओबामा प्रशासन के समय की वार्ता से बिल्कुल अलग होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान पर लगाया गया बंदरगाह ब्लॉकेड तब तक जारी रहेगा, जब तक पूर्ण समझौता नहीं हो जाता। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है।
पाकिस्तान की भूमिका
पाकिस्तान इस पूरे मुद्दे में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग बढ़ाना, रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 22:08 IST