अपडेटेड 27 November 2025 at 22:58 IST
Imran Khan Family Tree: 4 बहनों के इकलौते भाई इमरान खान, 3 पत्नियां तो कितने बच्चे? जानिए पूर्व PM के कुनबा में कौन-कौन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 4 बहनों के इकलौते भाई हैं। उनकी बहनों नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उज्मा खान ने दावा किया है कि पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान तीन सप्ताह से अधिक समय से संपर्क में नहीं हैं।
Imran Khan Family Tree : क्रिकेटर से राजनेता बनें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर देश में हंगामा मचा हुआ है। उनकी तीन बहनों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने भाई इमरान खान से मुलाकात करने की मांग की थी, तो रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर उन पर हमला किया गया।
पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की बहनों नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उज्मा खान ने दावा किया है कि 3 सप्ताह से अधिक समय वो परिवार के संपर्क में नहीं हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि परिवार से तुरंत मिलने की अनुमति दी जाए और ऐसा ना होने पर देश भर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
इमरान खान का परिवार
इमरान खान एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं। उनके परिवार में सिविल इंजीनियर पिता, कैंसर से जूझी मां, चार बहनें, तीन निकाह और दो बेटे शामिल हैं। उनके चाचा-मामा क्रिकेट और सिविल सेवा से जुड़े रहे। इमरान खान ने अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान के 19वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1952 को लाहौर में हुआ था। इमरान की पारिवारिक जड़ें पश्तून जनजातियों में गहरी हैं, जो मियांवाली और बुर्की क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
माता-पिता
इमरान के पिता इकरामउल्लाह खान नियाजी एक सिविल इंजीनियर थे, जो पाकिस्तान आंदोलन से जुड़े हुए थे। वहीं, उनकी मां शौकत खानम एक गृहिणी थीं, जो बुर्की जनजाति से थीं। शौकत खानम को कैंसर से जूझते हुए देखकर इमरान ने शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल की स्थापना की, जो आज पाकिस्तान का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र है।
बहनें
इमरान की चार बहनें हैं, जो सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखती हैं, लेकिन अब अपने भाई के लिए सक्रिय भूमिका में हैं।
- रुबीना खानम: संयुक्त राष्ट्र में विकास और मानवीय सहायता के क्षेत्र में काम कर चुकीं। वे एक निजी जीवन जीती हैं।
- अलीमा खानम: एक व्यवसायी और परोपकारी, जो शिक्षा और चैरिटी परियोजनाओं में लगी रहती हैं। वे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कल्याण कार्यों का प्रबंधन भी करती हैं।
- उजमा खानम: उजमा एक सर्जन हैं जो राजनीति से दूर रहती हैं।
- रानी खानम: रानी अपने परिवार के सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों में समन्वय बनाने में मदद करती हैं। वह आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती हैं।
तीन निकाह
- जेमिमा गोल्डस्मिथ: ब्रिटिश धनी परिवार की वारिस और पत्रकार। 1995 में शादी हुई और जेमिमा ने पाकिस्तानी संस्कृति को अपनाया। 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया, इसके बाद भी वे इमरान का समर्थन करती रहीं।
- रहम खान: ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार। 2015 में शादी हुई, लेकिन कुछ महीनों में ही विवादास्पद तलाक हो गया।
- बुशरा बीबी: पाकपट्टन की आध्यात्मिक मार्गदर्शक। 2018 में निकाह हुआ, जो आज भी जारी है।
बच्चे
पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ से इमरान खान के दो बेटे हैं। दोनों सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं।
- सुलैमान ईसा खान: 1996 में जन्म, विदेश में रहते हैं, पढ़ाई में रुचि रखते हैं और माता-पिता दोनों से निकट हैं।
- कासिम खान: 1999 में जन्मे कासिम भी अधिकतर ब्रिटेन में रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान की यात्राएं अक्सर करते हैं। पिता से उनका घनिष्ठ संबंध है।
दादा: इमरान के दादा मुहम्मद अजीम खान नियाजी एक डॉक्टर थे।
चाचा: इमरान के चीन चाचा हैं। अमानउल्लाह (वकील और राजनेता), जफरउल्लाह (व्यवसायी), फैजउल्लाह।
चचेरे भाई: इनामउल्लाह, हाफिज उल्लाह, सईदउल्लाह, अहमद खान नियाजी, मेजर जनरल सनाउल्लाह।
नाना: अहमद हसन खान, सिविल सेवक और खिलाड़ी।
नानी: अमीर बानो, जो 100 साल तक जिंदा रहीं।
मामा: अहमद रजा, प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता।
मामी: इकबाल बानो और मुबारक
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 22:58 IST