अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान ने किया एयरस्‍ट्राइक, 13 लोगों की मौत; मरने वालों में 11 बच्चे शामिल, घटियापन पर उतर आई मुनीर की सेना

पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। तालिबान सरकार की ओर से एयरस्‍ट्राइक की पुष्टि की गई है।

अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान ने किया एयरस्‍ट्राइक | Image: AP

पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के आम नागरिकों की साथ बर्बरता की है। PAK एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। इस घातक हमले में 13 निर्दोश लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 11 बच्चे भी शामिल है।

काबुल में तालिबान सरकार ने बुधवार इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और मंगलवार-बुधवार की रात कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में नागरिकों के घरों पर निशाना बनाकर बमबारी की।

पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में 13 अफगान नागरिकों की मौत

तालिबान सरकार ने बताया कि बिना उकसावे वाली पाक सेना की इस कार्रवाई में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने आगे बताया कि सैन्य हमले के दौरान 14 महिलाएं घायल हुईं और बाद में उन्होंने हमलों में हताहत हुए लोगों की तस्वीरें भी साझा कीं। पिछले एक साल में, सीमा पार तनाव बढ़ने के बाद अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी सेना के लगातार सैन्य अभियानों में सैकड़ों लोगों की जान गई है।

June 10, 2026

दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर बढ़ा तनाव

बता दें कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अक्टूबर 2025 में सीमा पार पूर्ण संघर्ष में बदल गया, जब इस्लामाबाद ने राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के भीतर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। मार्च में हुए एक बेहद विनाशकारी हमले में, पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक पुनर्वास केंद्र पर बमबारी की थी, जिसमें कम से कम 269 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान का दोहरा रवैया

सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव की वजह से हजारों अफगान नागरिकों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं, दूसरी और पाकिस्तान पश्चिमी एशिया में अन्य जगहों पर बाहरी संघर्षों में खुद को शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जबकी PAK सेन ने व्यवस्थित रूप से अपनी पश्चिमी सीमा पर ही हिंसा बढ़ाई है।

पिछले एक साल में, पाकिस्तान ने बार-बार अफगान क्षेत्र को निशाना बनाया है और अपने घातक अभियानों को सही ठहराने की कोशिश करते हुए आरोप लगाया है कि तालिबान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे समूहों को समर्थन देता है। पाकिस्तान ने अक्सर निराधार आरोप लगाकर अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: 'अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो...', ईरान की ट्रंप को सीधी चेतावनी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 10:07 IST