अपडेटेड 13 May 2025 at 09:10 IST

पाकिस्तान खुद ही देने लगा हार के सबूत, शहबाज शरीफ के 2 टॉप लोगों ने लगा दी मुहर; ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिल से बाहर आया मुनीर

भारत के साथ हालिया टकराव में पाकिस्तान की हकीकत सामने आने लगी है। पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) पहुंचीं है।

आसिम मुनीर, मरियम नवाज | Image: FB/szmcrykhan

CM Maryam Nawaz met soldiers: भारत के साथ हालिया टकराव में पाकिस्तान की हकीकत सामने आने लगी है। पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत के हमले में घायल हुए पाकिस्तानी सैनिकों का हालचाल जाना। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब पाकिस्तान सरकार ने अब तक मारे गए या घायल हुए सैनिकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। 

मरियम नवाज का अस्पताल दौरा न सिर्फ घायल सैनिकों की पुष्टि करता है, बल्कि सरकार की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। एक और खबर सामने आ रही है कि भारत के प्रहार से लहूलुहान साथियों को देखकर आसिम मुनीर की आंखों में आंसू आ गए।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पहुंची अस्पताल 

दरअसल,  भारत के साथ हुए संघर्ष को लेकर पाकिस्तान एक के बाद एक झूठ बोलता जा रहा है। एक तरफ जहां मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बर्बादियों का जश्न मना रहे हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की आर्मी भी उल्टे-सीधे दावे कर रही है। भारत के हमले में मृत या घायल सैनिकों को लेकर पाकिस्तान की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन उसके पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के एक अस्पताल में किए गए दौरे ने पाकिस्तान के एक और झूठ की पोल खोल दी।

सर्जिकल वार्ड में नजर आईं मरियम

बता दें कि मरियम नवाज ने सोमवार को लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में जाकर उन पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों से मुलाकात की, जो भारत के साथ हाल की सैन्य झड़प में घायल हुए थे। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस झड़प में मारे गए और घायल हुए सैनिकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक वीडियो में मरियम नवाज को अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती सैनिकों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते देखा गया। इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी अस्पताल में घायल सैनिकों से मुलाकात की थी।

पिटने के बावजूद पाकिस्तान में ‘जश्न’ 

इस बीच, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की प्रतिबंधित जमात-उद-दावा से जुड़े संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) ने लाहौर के लिबर्टी चौक पर 'विजय मार्च' निकाला। इस रैली का नेतृत्व PMML के लाहौर अध्यक्ष इंजीनियर आदिल खालिक और महासचिव मुजम्मिल इकबाल हाशमी ने किया। हैरानी की बात यह है कि भारत के साथ लड़ाई में अपने तमाम एयरबेस गंवाने, आतंकी ठिकानों के ध्वस्त होने और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने के बावजूद पाकिस्तान 'जश्न' मना रहा है।

भारत ने पाकिस्तान में किए सटीक हमले 

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की लेकिन भारत की तरफ से दिए गए करारे जवाब से पाकिस्तान कराहने लगा। 4 दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों में पाकिस्तान को बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। पाकिस्तान ने इसके बाद भारत से लड़ाई रोकने की गुहार लगाई और दोनों देशों के DGMO के बीच हुई बातचीत के बाद लड़ाई रोक दी गई।

यह भी पढ़ें : Weather News: दिल्ली-NCR में पारा जाएगा 40 पार, यूपी में HeatWave का कहर

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 May 2025 at 09:10 IST