BREAKING: पाकिस्तान के लाहौर में दर्दनाक हादसा, प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरी; 14 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

Lahore Tuition Centre Roof Collapse: लाहौर में एक प्राइवेट ट्यूशन की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, 14 बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जानें कैसे हुआ हादसा? पूरी खबर पढ़ें

लाहौर में प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत | Image: @Lahorepoliceops

Pakistan News: पाकिस्तान से एक दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, लाहौर में एक ट्यूशन सेंटर की छत गिर गई, इस हादसे में 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 8 साल से लेकर 15 साल के बीच थी, जब ये घटना घटी उस वक्त प्राइवेट ट्यूशन में करीब 30 बच्चे बैठे थे, 14 बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई वहीं, 20 से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। 

June 30, 2026

घायल बच्चों में 14 मृत घोषित

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हादसा 30 जून (मंगलवार) का लाहौर के काहना इलाके में हुआ, उस वक्त बच्चे ट्यूशन में पढ़ रहे थे। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए लाहौर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) ऑपरेशन्स फैसल कामरान ने 14 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। हादसे को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा इमरान नजीर ने बताया कि घायल हुए घायल बच्चों को तुरंत काहना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 14 बच्चों की मौत हो गई।

June 30, 2026

हिरासत में बिल्डिंग का मालिक और कॉन्ट्रैक्टर 

वहीं पुलिस के मुताबिक, इमारत की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर क्लास चल रही थीं। लाहौर पुलिस ने हादसे को लेकर बताया कि, शाम 7 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। वहीं तुरंत जांच में दोषी पाय जाने पर 2 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिसमें बिल्डिंग का मालिक और कॉन्ट्रैक्टर शामिल है, बतादें इस घर का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था। 

रेस्क्यू टीम के सदस्य फारूख अहमद ने बताया कि, फंसे हुए कई बच्चों की हालत गंभीर थी, बच्चे काफी छोटे थे, पढ़ाने के लिए सिर्फ 2 कमरों का इस्तेमाल हो रहा था, छत गिरते ही बच्चे नीचे फंस गए।   
 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, अविनाश से 2 घंटे पूछताछ

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 23:01 IST