पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, जंग रुकवाने ईरान पहुंचे थे मंत्री मोहसिन नकवी; इधर तेहरान के हमले के जवाब में इजरायल ने कर दिया धुआं-धुआं

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शांति संदेश लेकर ईरान पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा के दौरान ही हालात और बिगड़ गए। इजरायल के हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है।

जंग रुकवाने ईरान पहुंचे मोहसिन नकवी | Image: X

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता अभी तक कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच ईरान और इजरायल के बीच फिर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा के दौरान ही हालात और बिगड़ गए।

नकवी के इस दौरा को ईरान और अमेरिका के बीच फिर से बातचीत शुरू कराने की एक नई कोशिश के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, यात्रा के दौरान ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर से संघर्ष भड़क उठा। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर बमबारी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्रीय तनाव चरम पर पहुंच गया। रविवार को नकवी की मौजूदगी में ही ईरान ने इजरायली के कई शहरों को निशाना बनाया था।

पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी

पाकिस्तान इस समय ईरान-इजरायल के बीच भी मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है। तेहरान में मोहसिन नकवी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। बैठक में मध्य पूर्व के मौजूदा तनाव और शांति वार्ता के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। लेकिन मुलाकात के तुरंत बाद ही दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले शुरू हो गए। ताजा हमलों के बाद एक बार पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है।

मध्यस्थता की एक और कोशिश को लगा झटका

पाकिस्तान की मध्यस्थता की एक और कोशिश नाकाम हो गई है। इससे पहले भी दो बार पाकिस्तान की पहल पर ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता कराई गई थी, लेकिन दोनों बार नतीजा शून्य रहा। पाकिस्तान बार-बार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के संदेश को लेकर ईरान पहुंचता है। शांति वार्ता को लेकर चर्चा भी होती है, मगर पाकिस्तान की किसी भी दलील को ईरान सुनने से इनकार देते है।

ईरान-इजरायल में जंग जैसे हालात

रविवार को ईरान ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थी, जिसके जवाब में आज इजरायल की ओर से बेरूत समेत ईरान के शहरों पर भारी बमबारी की गई है। यह हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को जवाबी कार्रवाई नहीं करने के निर्देश बात हुए हैं।  पहले ऐसी खबरें आई कि इजरायली पीएम इस बात के लिए राजी हो गए हैं। मगर कुछ ही घंटों बाद इजरायल की ओर से ईरान पर जवाबी कार्रवाई ने बता दिया कि नेतन्याहू किसी के दवाब में आने वाले नहीं है।

यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरानी हमले का दिया जवाब, बेरूत समेत कई शहरों को किया धुआं-धुआं
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 14:32 IST