PM नेतन्याहू की एक फटकार से 'औकात' में आया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने डिलीट किया पोस्ट, इजरायल के खिलाफ उगला था जहर
प्रधानमंत्री नेतन्याहू की एक फटकार से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री डर गए। ख्वाजा आसिफ को अपना X पोस्ट डिलीट करना पड़ा, जिसमें उन्होंने इजरायल के खिलाफ जहर उगला था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'औकात' दिखा दी। नेतन्याहू की एक फटकार से पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकल गई। ख्वाजा आसिफ को अपना विवादास्पद X पोस्ट डिलीट करना पड़ा, जिसमें उन्होंने इजरायल के खिलाफ जहर उगला था। सीजफायर की घोषणा के बाद इजरायल के लेबनान पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'इंसानियत के लिए अभिशाप' करार दिया था।
ख्वाजा आसिफ के पोस्ट वायरल होने के बाद पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे थे, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने की उसकी क्षमता को लेकर। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने रही सही कसर पूरी कर दी। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ख्वाजा आसिफ को फटकार लगाते हुए कहा कि 'इजरायल को लेकर उनके इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त के लायक नहीं है। '
ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के खिलाफ उगला था ये जहर
बता दें कि डिलीट हो चुकी पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने लिखा था, 'जब इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, उसी समय लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेकसूर नागरिकों की हत्या कर रहा है। पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा जारी है। मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी जमीन पर इस 'कैंसर जैसी' सत्ता को खड़ा किया, वे नरक में जलें।'
नेतन्याहू ने लगाई पाकिस्तान को फटकार
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही खलबली मच गई। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर बयान जारी कर इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई। Prime Minister of Israel ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है। यह ऐसा बयान नहीं है जो कोई किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से तो बिल्कुल नहीं जो शांति के लिए एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है।'
दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी
नेतन्याहू के कार्यालय से मिली कड़ी फटकार के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को अपने एक्स हैंडल से इजरायल विरोधी पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 10:42 IST