अपडेटेड 26 February 2024 at 16:56 IST

पाकिस्तान में पहली बार एक महिला बनीं पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री, मरियम नवाज ने रचा इतिहास

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई महिला मुख्यमंत्री बनी हो, मरयम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली पहली महिला होंगी।

Maryam Nawaz | Image: Social Media

Pakistan Women Chief Minister: पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई महिला मुख्यमंत्री बनी हो, क्योंकि पाकिस्तान के इतिहास में इससे पहले कभी कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की नेता मरियम नवाज (Maryam Nawaz) को पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री चुना गया है। बता दें मरियम नवाज पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की ही बेटी हैं। 

वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) में राजनीतिक रूप से पंजाब प्रांत बेहद खास है। साथ ही इस प्रांत की आबादी 1.2 करोड़ से भी ज्यादा है। पाकिस्तान के इतिहास में पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनकी पार्टी के पास अब पंजाब विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत है। 

मरयम नवाज बनीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान ने घोषणा की कि पीएमएल-एन की मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यानी सुन्नी इत्तेहाद परिषद (SIC) के राणा आफताब खान को कोई वोट नहीं मिला क्योंकि उनकी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था। 

50 वर्षीया मरियम नवाज ने मुख्यमंत्री पद का चुनाव जीता 

पीएमएल-एन की 50 वर्षीया वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)-समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बहिर्गमन के बीच मुख्यमंत्री पद का चुनाव जीता है।

विधानसभा पहुंचने से पहले अपनी मां की कब्र पर गईं मरियम नवाज 

मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए पंजाब प्रांत के विधानसभा पहुंचने से मरियम नवाज अपनी मां कुलसुम नवाज की जाति उमरा स्थित कब्र पर गईं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिये पीएमएल-एन ने जानकारी दी कि मरयम ने अपने दादा-दादी की कब्र का भी दौरा किया।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने रेलवे को दी हजारों करोड़ की सौगात 

मरयम पंजाब की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली पहली महिला होंगी

पीएमएल-एन ने चुनाव से पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, हमारे देश के इतिहास में पहली बार, एक महिला पंजाब की मुख्यमंत्री बनेगी। मरयम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली पहली महिला होंगी। क्योंकि पकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई महिला मुख्यमंत्री बनी हो। 

पंजाब की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा है कि उनकी नियुक्ति देश की हर महिला के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला नेतृत्व की परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी।

(इनपुट-पीटीआई)

यह भी पढ़ें : मुंबई लोकल में 'डर्टी डांस', वीडियो वायरल के बाद एक्‍शन में रेलवे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 February 2024 at 16:56 IST