अपडेटेड 11 July 2024 at 16:39 IST

Pakistan: 276 यात्रियों को लेकर जा रहे सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लगी आग, पेशावर में कराई गई लैंडिंग

Fire in Flight: विमान में 276 यात्रियों के अलावा 21 कैबिन क्रू के 21 सदस्य भी सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्लेन में लगी आग | Image: X

Pakistan News: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सऊदी एयरलाइंस के एक प्लेन में गुरुवार (11 जुलाई) में आग लग गई। फ्लाइट सऊदी की राजधानी रियाद से पेशावर आई थीं, जिसमें 276 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक पेशावर के बाचा खान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में आग गई। आग लगने के बाद यात्रियों और कैबिन क्रू के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विमान में 276 यात्रियों के अलावा 21 कैबिन क्रू के 21 सदस्य भी सवार थे।

लैंडिंग के वक्त लगी आग

पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता सैफुल्लाह ने घटना को लेकर एक बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग के समय एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं और चिंगारी निकलते हुए देखी। फौरन ही पायलटों को सतर्क किया गया। एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सर्विस को भी अलर्ट किया गया।

टल गया बड़ा हादसा

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दमकल की गाड़ियों ने समय रहते एक्शन लिया। लैंडिंग गियर से उठती आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

विमान में अचानक आग लगने की वजह से इसके अंदर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी को विमान के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 16:32 IST