अपडेटेड 16 December 2024 at 20:26 IST
प्रियंका के 'फिलिस्तीन' वाला बैग की गूंज पाकिस्तान तक... BJP भड़की तो पाकिस्तान में फवाद चौधरी गदगद
प्रियंका गांधी सोमवार को ‘Palestine’ लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं। पाकिस्तान के मंत्री पूर्व मंत्री चौधरी फवाद ने खुलकर प्रियंका गांधी की तारीफ की है।
Priyanka Gandhi with Palestine support Bag: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को खुलकर अपना फिलिस्तीन प्रेम दिखा दिया। फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए वह एक ऐसा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं जिस पर ‘Palestine’ लिखा हुआ था। इसके जरिए प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। वह कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाती रही हैं।
कांग्रेस सांसद के इस कदम से पाकिस्तान में खूब तारीफ हो रही है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन ने खुलकर प्रियंका गांधी की तारीफ की है। फवाद ने X पर प्रियंका का फोटो शेयर कर लिखा- 'जवाहरलाल नेहरू जैसे स्वतंत्रता सेनानी की ग्रैंड डॉटर से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी धाक जमाई है। यह बहुत शर्मनाक है कि आज तक किसी भी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।
फिलिस्तीनी राजदूत से भी की थी मुलाकात
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के राजदूत चार्ज डी अफेयर्स अबेद एलराजेग अबू जाजेर ने मुलाकात हुई थीं। यह मुलाकात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास पर हुई थीं। जाजेर ने इस दौरान वायनाड से जीत के लिए उन्हें बधाई दी और फिलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए समर्थन प्राप्त होने का भरोसा भी जताया। जाजेर ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी अपने बचपन के दिनों को याद करती नजर आईं, जब वह फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात से कई बार मिली थीं। प्रियंका ने बताया कि अराफात अक्सर ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी से मिलने के लिए भारत आते थे। प्रियंका ने इस दौरान यह भी कहा था कि वह बचपन से ही फिलिस्तीनी मुद्दे से जुड़ी रही हैं।
BJP ने खड़े किए सवाल
प्रियंका गांधी सोमवार को जो बैग लेकर संसद पहुंची थी उस पर अंग्रेजी में ‘Palestine’ (फलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे। हैंडबैग मुद्दे पर वायनाड की सांसद पर निशाना साधते हुए बीजेपी के लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि वह क्या संदेश देना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि 'प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन फलस्तीन लिखा बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 December 2024 at 19:05 IST